{"_id":"6a644d5aeda360f15b0021a7","slug":"bihar-protests-over-neet-reach-gaya-traffic-halts-on-dobhi-road-amid-high-alert-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जंतर-मंतर से बिहार तक पहुंची नीट आंदोलन की आंच, यहां डोभी मार्ग ठप; चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जंतर-मंतर से बिहार तक पहुंची नीट आंदोलन की आंच, यहां डोभी मार्ग ठप; चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात
Sat, 25 Jul 2026 11:31 AM IST
मगध ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: मगध ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:31 AM IST
सार
नीट परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में आहूत बिहार बंद के दौरान गया में छात्र बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए। गया कॉलेज से निकले जुलूस के दौरान कई जगहों पर दुकानें बंद कराई गईं और गया-डोभी मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए पूरे शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।
विज्ञापन
गया में नीट परीक्षा को लेकर प्रदर्शन जारी
- फोटो : Amar Ujala
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
गया में नीट परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ आंदोलन अब बिहार के कई जिलों में तेज होता नजर आ रहा है। जहानाबाद, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर के बाद शनिवार को गया शहर में भी बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन के दौरान कई इलाकों में दुकानें बंद कराई गईं, प्रमुख सड़कों पर जाम लग गया और प्रशासन को भारी पुलिस बल के साथ मोर्चा संभालना पड़ा।
गया कॉलेज से निकला जुलूस
गया कॉलेज से बड़ी संख्या में निकले छात्रों ने शहर की प्रमुख सड़कों पर मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जुलूस जिस मार्ग से गुजरा, वहां कुछ समय के लिए जनजीवन प्रभावित रहा। कई दुकानों के शटर भी बंद रहे और यातायात बाधित हुआ।
प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
संभावित तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन पहले से ही सतर्क था। शहर के संवेदनशील इलाकों, सरकारी कार्यालयों और प्रमुख चौक-चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार सड़कों पर मौजूद रहे और स्थिति पर नजर बनाए रखी। अधिकारियों का प्रयास रहा कि प्रदर्शन के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहे।
विज्ञापन
गया-डोभी मार्ग पर थमा यातायात
छात्रों के प्रदर्शन का सबसे अधिक असर गया-डोभी मुख्य मार्ग पर देखने को मिला। प्रदर्शनकारी सड़क पर डटे रहे, जिससे इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही लगभग पूरी तरह प्रभावित हो गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का सहारा लिया।
ये भी पढ़ें- प्रदर्शन में बांस का डंडा लेकर दौड़ीं डिप्टी मेयर नाजिया हसन, दर्ज हुई FIR; 33 प्रदर्शनकारी पहुंचे जेल
अन्य जिलों की घटनाओं के बाद बढ़ाई गई सतर्कता
बिहार के अन्य जिलों में भी आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। जहानाबाद में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसक घटना के बाद प्रशासन पहले से अधिक सतर्क हो गया है। इसी को देखते हुए गया में सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। फिलहाल शहर में स्थिति पुलिस की निगरानी में है। जिला प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।