{"_id":"6a6383ea2efdb971850708bd","slug":"bihar-news-fir-filed-against-500-people-including-deputy-mayor-54-others-violent-protests-stone-pelting-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4538404-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: प्रदर्शन में बांस का डंडा लेकर दौड़ीं डिप्टी मेयर नाजिया हसन, दर्ज हुई FIR; 33 प्रदर्शनकारी पहुंचे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: प्रदर्शन में बांस का डंडा लेकर दौड़ीं डिप्टी मेयर नाजिया हसन, दर्ज हुई FIR; 33 प्रदर्शनकारी पहुंचे जेल
Sat, 25 Jul 2026 08:04 AM IST
दरभंगा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 08:04 AM IST
सार
दरभंगा में नीट परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन और पथराव के मामले में पुलिस ने डिप्टी मेयर नाजिया हसन सहित 54 लोगों को नामजद और 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अब तक 91 लोगों की पहचान की जा चुकी है, जबकि गिरफ्तार 33 लोगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सड़क पर बांस लेकर दौड़ती डिप्टी मेयर नाजिया हसन
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
नीट परीक्षा में कथित धांधली को लेकर गुरुवार को दरभंगा में हुए हिंसक प्रदर्शन और पथराव के मामले में दरभंगा पुलिस ने डिप्टी मेयर नाजिया हसन सहित 54 लोगों को नामजद करते हुए 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ लहेरियासराय थाना कांड संख्या 428/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
वीडियो के आधार पर 91 लोगों की पहचान हुई
वहीं, फोटो और वीडियो के आधार पर अब तक 91 लोगों की पहचान की जा चुकी है। घटना के बाद हिरासत में लिए गए 33 लोगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इनमें 15 नाबालिग भी शामिल हैं। अन्य चिन्हित लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
प्रदर्शन के दौरान घायल हुए थे पुलिसकर्मी
बताया जाता है कि गुरुवार को दरभंगा के कर्पूरी चौक से समाहरणालय तक छात्र संगठनों द्वारा नीट परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में विरोध मार्च निकाला गया था। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद लौटने के दौरान लोहिया चौक पर भीड़ ने अचानक सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी और राहगीर घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने उग्र प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। घटना के बाद डिप्टी मेयर एवं कांग्रेस नेत्री नाजिया हसन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह सड़क किनारे लगा एक बांस उखाड़कर गुस्से में सड़क पर दौड़ती हुई दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दरभंगा में नीट परीक्षा को लेकर हंगामा! पत्रकारों को पीटा, पुलिस पर भी पथराव; 59 संदिग्धों की फोटो जारी
इस संबंध में सदर डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि गुरुवार को गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि लहेरियासराय थाना में दर्ज प्राथमिकी में 54 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि अब तक फोटो और वीडियो के आधार पर 91 लोगों की पहचान की जा चुकी है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।