फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Politics Minister Jeevesh attacks opposition over SIR says they have accepted defeat

Bihar Politics : 'विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं, वो हार मान चुके हैं,' एसआईआर पर बोले मंत्री जीवेश मिश्रा

Mon, 11 Aug 2025 12:00 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मगध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मगध Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Mon, 11 Aug 2025 12:00 PM IST
सार

Bihar Politics : बिहार में एसआईआर का मुद्दा बड़ी चुनावी बहस बना हुआ है। देशभर में इसको लेकर विपक्ष निर्वाचन आयोग पर सवाल खड़े कर रहा है। वहीं, इस मुद्दे को लेकर अब बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा ने विपक्ष पर निशाना साधा है. कहा वो हार मान चुके हैं।

विज्ञापन
Bihar Politics Minister Jeevesh attacks opposition over SIR says they have accepted defeat
मंत्री जीवेश मिश्रा ने विपक्ष पर एसआईआर को लेकर साधा निशाना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bihar Assembly Elections: बिहार में इन दिनों निर्वाचन आयोग विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)  को लेकर सख्त है। वहीं, विपक्ष लगातार फर्जी वोटर आईडी को लेकर सरकार और आयोग पर निशाना साध रहा है। इन दिनों डबल वोटर आईडी कार्ड पर पक्ष विपक्ष दोनों की ओर से बयान दिए जाने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राजनीति में इस समय एसआईआर को लेकर घमासान मचा हुआ है. साथ ही डबल वोटर कार्ड का मुद्दा भी तेजी से तूल पकड़ रहा है। 
विज्ञापन


इसी सियासी खींचतान के बीच शहरी विकास एवं आवास मंत्री जीवेश मिश्रा ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि  चुनाव से पहले ही विपक्ष हार मान चुका है, इसलिए ऐसे आरोप लगा रहा है। जहानाबाद के टाउन हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे मंत्री जीवेश मिश्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए ये बातें कही। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ही विपक्ष हार मान चुका है. उनके पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है. इस दौरान मंत्री जीवेश मिश्रा ने जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर भी तगड़ा हमला बोला।
विज्ञापन

'मुझे इस... बारे में जानकारी नहीं है'

मंत्री जीवेश ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पाले हुए प्रशांत किशोर भी एनडीए के सामने कोई लाभ नहीं दिला पा रहे हैं। जब पत्रकारों ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के दो-दो वोटर कार्ड को लेकर सवाल किया तो मंत्री ने कहा कि मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। अगर किसी के पास दो-दो ईपिक कार्ड हैं तो यह चुनाव आयोग का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग को इसकी जांच करनी चाहिए. उन्होंने बताया कि सोमवार को वह फिर जहानाबाद आएंगे और जिले वासियों को बड़ी सौगात देंगे। ध्यान रहें कि मंत्री जीवेश मिश्रा एल्केम लैबोरेटरी के संस्थापक स्वर्गीय सम्प्रदा सिंह की 100वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जहानाबाद के टाउन हॉल पहुंचे थे। इस समारोह में पूर्व सांसद अरुण कुमार समेत कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने शिरकत की।

ये भी पढ़ें- Bihar News: अBihar News : गंगा नदी का जल स्तर बढ़ने से इन-इन रेल खंडों में परिचालन प्रभावित, दिये गये निर्देश
ये भी पढ़ें-  अमेरिका से आये रॉबर्ट रोजन 'गयाजी' की इस पंचायत के हुए मुरीद, जानें तारीफ में क्या कहा...


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed