{"_id":"68995f1b5c6a774787093224","slug":"bihar-news-ganga-river-flood-due-to-rising-water-level-rail-operations-on-jamalpur-bhagalpur-railway-line-are-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : गंगा नदी का जल स्तर बढ़ने से इन-इन रेल खंडों में परिचालन प्रभावित, दिये गये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : गंगा नदी का जल स्तर बढ़ने से इन-इन रेल खंडों में परिचालन प्रभावित, दिये गये निर्देश
Mon, 11 Aug 2025 08:41 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी
Updated Mon, 11 Aug 2025 08:41 AM IST
सार
Bihar News In Hindi : बिहार के मुंगेर में गंगा नदी का जल स्तर बढ़ गया है। बढ़ते जलस्तर के कारण जमालपुर भागलपुर रेलखंड पर रेल परिचालन पर खतरा मंडराने लगा है। हालातों को देखते हुए ट्रेनों को प्रभावित क्षेत्रों में 30 किलोमीटर प्रति घंटा की चाल से चलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर के चलते रेल परिचालन का कार्य प्रभावित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar News In Hindi : बिहार में गंगा में बढ़ते जलस्तर के कारण पूरा जनजीवन अस्त वस्त हुआ चुका है। वहीं, जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर असर पड़ा है। रेलवे ने गंगा के तेज बहाव वाले इलाकों में ट्रेनों की रफ्तार घटा दी है। घोरघट और बरियारपुर लोहा पुल के अलावा ऋषिकुंड हॉल्ट के पास गंगा का पानी पुल-पुलिया को छूते हुए तेज धारा में बह रहा है। इन जगहों पर ट्रेनों को 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने का निर्देश दिया गया है। वहीं, मालदा रेल मंडल के डिविजनल इंजीनियर राजेश कुमार ने बताया की रेलवे ने कौशन लेटर जारी कर ट्रेनों को सावधानी से चलाने को कहा है। पुल-पुलिया पर गंगा के जलस्तर पर नजर रखने के लिए रेलकर्मी 24 घंटे तैनात किए गए हैं।
पिछले साल 2024 में भी गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया था। तब बरियारपुर लोहा पुल ब्रिज संख्या 195 पर गार्डर से पानी छू रहा था। रेलवे ने सुरक्षा के लिए चार दिन तक इस रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी थी। इस बार भी रेल अधिकारी और कर्मचारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
भी पढ़ें- Bihar News : एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेंस चैंपियनशिप में चीन ने जीता खिताब, 8 अंकों से हांगकांग को हराया
ये भी पढ़ें- भरोसे का कत्ल : लिफ्ट देने वाले ने खुद को बैंककर्मी बताया, फिर कर दिया ऐसा खेल कि रो रहा मिल्क पार्लर संचालक
विज्ञापन
भागलपुर रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही रोकनी पड़ सकती है
बरियारपुर स्टेशन के पास लोहा पुल ब्रिज संख्या 195, ऋषिकुंड हॉल्ट के पास पुलिया संख्या 198 और 198 A के पास भी पानी का बहाव तेज है। इन सभी स्थानों पर ट्रेनों की गति धीमी कर दी गई है। बरियारपुर लोहा पुल ब्रिज के पास लगे जल मापक मीटर में गंगा को खतरे के निशान को पार करने के लिए अब सिर्फ 10 सेंटीमीटर और बढ़ना है। अगर जलस्तर 10 सेंटीमीटर और बढ़ा तो गाडर में पानी छू सकता है। इससे जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही रोकनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
पिछले साल 2024 में भी गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया था। तब बरियारपुर लोहा पुल ब्रिज संख्या 195 पर गार्डर से पानी छू रहा था। रेलवे ने सुरक्षा के लिए चार दिन तक इस रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी थी। इस बार भी रेल अधिकारी और कर्मचारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
भी पढ़ें- Bihar News : एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेंस चैंपियनशिप में चीन ने जीता खिताब, 8 अंकों से हांगकांग को हराया
ये भी पढ़ें- भरोसे का कत्ल : लिफ्ट देने वाले ने खुद को बैंककर्मी बताया, फिर कर दिया ऐसा खेल कि रो रहा मिल्क पार्लर संचालक