फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Police arrested four youth for abusing girl in nawada after returning from lucknow

Bihar : लखनऊ से अपने शहर लौटी तो सामूहिक दुष्कर्म; ई-रिक्शे से ले जाकर चार युवकों ने किया गंदा काम

Thu, 17 Jul 2025 06:20 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 17 Jul 2025 06:20 AM IST
सार

Bihar News : वह बीमारी का इलाज करा लौट रही थी, लेकिन मुमताज, समीर, अरमान या साबिर में से किसी का दिल उसकी गुहार पर नहीं पसीजा। लखनऊ से ठीकठाक बिहार में अपने जिले तक पहुंचने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Bihar Police arrested four youth for abusing girl in nawada after returning from lucknow
सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि भी हो गई। चारों आरोपी गिरफ्तार भी किए गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र के भदौनी मुहल्ले के एक सुनसान मकान में चार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। पीड़िता किसी तरह बदमाशों के चंगुल से निकलकर गोंदापुर टीओपी (पुलिस चौकी) पहुँची और पुलिस को आपबीती सुनाई। उसने बताया कि बदमाशों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया था। इसके बाद वह नगर थाना पहुँची और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बिहार के चार शहरों में आकाशीय आफत से 11 लोगों की मौत, मरने वालों में किशोर महिला और बुजुर्ग शामिल
विज्ञापन


लखनऊ से लौटने के बाद ई-रिक्शे पर बैठी तो फंसी
शिकायत मिलते ही नगर थाने की महिला पुलिस पदाधिकारी पीड़िता को लेकर सदर अस्पताल पहुंचीं, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दुष्कर्म की पुष्टि की। घटना गोंदापुर टीओपी क्षेत्र की है। पीड़िता रोह थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह इलाज के लिए लखनऊ गई थी और मंगलवार को लौटने के बाद नवादा के सद्भावना चौक पहुंची, जहाँ चार बदमाशों ने उसे झांसा देकर ई-रिक्शा में बैठाया। फिर उसे भदौनी मुहल्ले में पानी टंकी के पास एक सुनसान मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : सीबीआई ने बैंक मैनेजर सहित दो को किया गिरफ्तार, कथित कर्मचारी 16 वर्षों से अवैध रूप से कर रहा था कार्य

मोबाइल लोकेशन के आधार पर एक गिरफ्तार, निशानदेही पर बाकी पकड़ाए
टीओपी प्रभारी ने तत्काल इस घटना की सूचना वरीय पुलिस अधिकारियों को दी। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर तीन अन्य आरोपियों को भी अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया गया। नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की पहचान आई सामने, भेजे गए न्यायिक हिरासत में
नवादा एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर एक एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया गया। सदर एसडीपीओ हुलास कुमार के नेतृत्व में जिला आसूचना इकाई और नगर थाना पुलिस ने छापेमारी की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रसूल नगर निवासी मुमताज मंसूरी, सुलेमान नगर निवासी मो. समीर, गोंदापुर निवासी मो. अरमान और मो. साबिर शामिल हैं। इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed