फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Pangolin being smuggled in Gaya recovered joint action of Sashastra Seema Bal and Forest Department

Bihar: गया में तस्करी के लिए ले जाया जा रहा पैंगोलिन बरामद, सशस्त्र सीमा बल और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Wed, 13 Sep 2023 02:59 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Wed, 13 Sep 2023 02:59 PM IST
सार

गया जिले के इमामगंज में सशस्त्र सीमा बल की 29वीं वाहिनी ने तस्करी के लिए ले जा रहे पैंगोलिन नामक एक दुर्लभ प्राणी को बरामद किया है। यह कार्रवाई संयुक्त रूप से सशस्त्र सीमा बल और वन विभाग ने की।

विज्ञापन
Bihar Pangolin being smuggled in Gaya recovered joint action of Sashastra Seema Bal and Forest Department
सशस्त्र सीमा बल और वन विभाग की संयुक्त में पैंगोलिन बरामद किया कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया जिले में सशस्त्र सीमा बल और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की अंजाम दिया है। इस दौरान सशस्त्र सीमा बल की 29वीं वाहिनी सलैया और वन विभाग इमामगंज की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। कमांडेंट हरे कृष्ण गुप्ता के दिशानिर्देश पर कारवाई को अंजाम तक पहुंचाया।

विज्ञापन


इन दिनों सलैया एस एस बी 29वीं वाहिनी के सहायक सेनानायक एस आर कृष्णन काफी चर्चा में है। हाल ही में इन्होंने सरकारी विद्यालय से 16 क्वींटल से अधिक मात्रा में अफीम के भूसा को बरामद किया था। इसके बाद उनकी दूसरी सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है। तस्करी के लिए ले जा रहे एक दुर्लभ प्राणी जो लुप्त होने के कगार पर है उसे बरामद कर लिया है। यह प्राणी है भारत में लुप्त होने के कगार पर आ चुका है और ऐसे दुर्लभ प्राणी को बरामद करना बहुत बड़ी सफलता  है। इस संयुक्त कार्रवाई में इमामगंज वन विभाग के रेंजर ऑफिसर कुलदीप सिंह की भी बड़ी भूमिका मानी जा रही है। 
विज्ञापन


बीते मंगलवार शाम सात बजे गुप्त सूचना के आधार पर लूटिटाड़ के जंगल और पहाड़ी इलाकों में कुछ लोग पैंगोलिन नामक एक दुर्लभ जीव को तस्करी के लिए कही ले जाने वाले थे। सूचना के आधार पर सशस्त्र सीमा बल 29 सी वाहिनी के कमांडेंट हरे कृष्णा गुप्ता के दिशा-निर्देश पर सलैया के सहायक सेनानायक एस आर कृष्णन ने एक टीम गठित कर के वन विभाग इमामगंज को सूचित किया। सूचना के सत्यापन के लिए डी समवाय सलैया 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल और वन विभाग इमामगंज की सयुक्त टिम लूटीटाड़ के जंगली और पहाड़ी इलाके में रवाना हुईं। करीब 7:30 बजे संध्या पैट्रोलिंग पार्टी ने एक आदमी को प्लास्टिक के थैले में कुछ लाते हुए देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैट्रोलिंग पार्टी को उपरोक्त व्यक्ति के साथ जैसे ही नजर मिली तो वह थैली फेक कर जंगल एवम पहाड़ की ओर भागने लगा। जब उस व्यक्ति पर शक हुआ तो पेट्रोलिंग पार्टी ने उसका पीछा किया, लेकिन अंधेरा जंगल पहाड़ का फायदा उठाकर वह भागने में सफल रहा। फेंके गए थैले की जांच की गई तो उसमें पैंगोलिन नामक दुर्लभ जीव मिला। पकड़े गए पैंगोलिन को वन विभाग के साथ लेकर डी समवाय सलैया लाया गया। प्राणी को वन विभाग इमामगंज की टीम को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed