फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar On Janmashtami lover who went to his girlfriend house to eat halwa in Gaya was beaten up

Bihar Love Story: जन्माष्टमी पर 'इश्क का हलवा' खाने माशूका के घर पहुंचा आशिक, मीठे के साथ तीखा दर्द भी ले आया

Tue, 27 Aug 2024 03:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 27 Aug 2024 03:48 PM IST
सार

जन्माष्टमी के दिन एक आशिक को अपनी माशूका के घर जाना महंगा पड़ गया। मीठे में हलवा खाने के लिए पहुंचा था, लेकिन घर वालों ने पकड़ लिया और अच्छे से पीट दिया।

विज्ञापन
Bihar On Janmashtami lover who went to his girlfriend house to eat halwa in Gaya was beaten up
प्रेमी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जिले में कृष्ण जन्माष्टमी की रात अपनी माशूका से मिलने गए आशिक की पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। दरअसल, माशूका आशिक को हलवा खिलाने के लिए देर रात घर पर बुलाई थी। दोनों को मिलते घर वालों ने देख लिया। उसके बाद आशिक को पकड़ कर परिजनों ने जमकर धुनाई कर दी। जख्मी हालत में रंजीत कुमार को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर दिया गया। जहां घायल का इलाज किया जा रहा है। यह पूरा मामला सोमवार देर रात गया के गुरपा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गया के गुरपा थाना क्षेत्र में एक आशिक को अपनी माशूका से मिलकर हलवा खाना महंगा पड़ गया। परिजनों ने आशिक को पकड़कर धुनाई कर दी। जख्मी हालत में रंजीत कुमार फतेहपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती है। इस संबंध में जख्मी रंजीत कुमार ने मंगलवार को बताया, माशूका फोन कर जन्माष्टमी की रात एक बजे घर बुलाई थी। मेरे लिए हलवा बनाई थी। रात में माशूका के घर पहुंचे और मेरे लिए बनाया गया हलवा भी खाएं। जब हलवा खाकर जाने वाले थे, उसी वक्त तेज बारिश होने लगी। बारिश रुकने का इंतजार करने लगे। उसी दौरान माशूका की चाची ने कमरे में देख लिया। साथ ही बाहर से कमरा बंद कर दी।
विज्ञापन


माशूका की चाची ने परिजनों को जानकारी दी। उसके बाद परिजनों ने रात एक बजे से लेकर सुबह चार चार बजे तक पीटते रहे। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस माशूका के घर पर पहुंची, तब लोगों ने छोड़ा। इस संबंध में गुरपा थाना की पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed