{"_id":"66f1851a60f3fcb5d5026ce6","slug":"bihar-news-villagers-angry-over-non-start-of-stoppage-of-trains-closed-during-corona-period-in-aurangabad-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: औरंगाबाद में कोरोना काल में बंद ट्रेनों का ठहराव शुरू न होने पर ग्रामीण नाराज, चक्का जाम की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: औरंगाबाद में कोरोना काल में बंद ट्रेनों का ठहराव शुरू न होने पर ग्रामीण नाराज, चक्का जाम की दी चेतावनी
Mon, 23 Sep 2024 08:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 23 Sep 2024 08:41 PM IST
सार
Aurangabad News: ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार रेलवे अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। अगर जल्द कार्रवाई नहीं होती तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण और नेता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरंगाबाद के सोननगर-बरवाडीह रेलखंड पर स्थित अंकोरहा रेलवे स्टेशन पर रांची-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के ठहराव को अब तक बहाल न किए जाने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने इसको लेकर अंकोरहा रेलवे स्टेशन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और रेलवे अधिकारियों के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन
धरने में शामिल लोगों ने मांग की कि कोरोना काल में बंद की गई ट्रेनों का ठहराव जल्द से जल्द शुरू किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर एक महीने के भीतर ट्रेनों का ठहराव बहाल नहीं हुआ, तो वे रेल चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान काराकाट के भाकपा माले सांसद राजाराम सिंह और नबीनगर के राजद विधायक विजय कुमार सिंह भी धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने इस मुद्दे को संसद और विधानसभा में उठाने का आश्वासन देते हुए कहा कि वे रेल मंत्री से मिलकर ठहराव बहाली के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार रेलवे अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। अगर जल्द कार्रवाई नहीं होती तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।