{"_id":"67ff7fa8c4aabc51fe016c57","slug":"bihar-news-video-of-firing-between-two-parties-in-nawada-went-viral-police-arrested-miscreants-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दो पक्षों के बीच फायरिंग का वीडियो हुआ था वायरल, पुलिस ने बदमाशों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दो पक्षों के बीच फायरिंग का वीडियो हुआ था वायरल, पुलिस ने बदमाशों को किया गिरफ्तार
Wed, 16 Apr 2025 03:30 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 16 Apr 2025 03:30 PM IST
सार
Firing Viral Video: काशीचक थाना क्षेत्र के लीलाबीघा गांव में दो पक्षों के बीच फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में बदमाश गोली चलाते दिख रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नवादा जिले में काशीचक प्रखंड के लीलाबीघा गांव में 15 अप्रैल को दो पक्षों के बीच चली गोलीबारी में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। थाना प्रभारी बसंत कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र से चंदन यादव और संतोष यादव को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
बता दें कि दोनों पक्षों के 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना स्थल से गोली के खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस हथियारों की बरामदगी और अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एक साथ उठी पिता-पुत्र की अर्थी; घर लौट रहे थे दोनों, ट्रैक्टर ने दोनों को मारी टक्कर
विज्ञापन
घटना का वीडियो 16 अप्रैल को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में चार बदमाश हथियार के साथ पेड़ के पास छिपकर फायरिंग करते दिखे। दोनों ओर से गोली चलने की आवाजें भी रिकॉर्ड हुईं। वीडियो पुलिस के लिए अहम सबूत बना है। हालांकि, वीडियो वायरल होने से पहले ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
घटना से इलाके में दहशत फैल गई। दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा था। पुरानी रंजिश को लेकर लीला बीघा में बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और मारपीट भी की। एक पक्ष ने गोलीबारी का वीडियो बनाया, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से कोई वीडियो सामने नहीं आया।
यह भी पढ़ें: '13 साल से यौन शोषण कर रहा क्लर्क'- बिहार में शिक्षा विभाग के कर्मी पर अफसर ने लगाया बड़ा आरोप
थाना प्रभारी बसंत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कुछ खोखे बरामद किया। पुरानी रंजिश को लेकर गोलीबारी की घटना हुई है। पुलिस ने नालंदा जिला के सारे थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो आरोपियों को पकड़ा है। दोनों पक्षों के प्रथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है। दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज़ की गई। फरार बदमाशों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है।