फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Vande Bharat Express was given a grand welcome in Nawada, MP Vivek Thakur flagged it off

Bihar News: नवादा में वंदे भारत एक्सप्रेस का भव्य स्वागत, सांसद विवेक ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Sun, 15 Sep 2024 07:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 15 Sep 2024 07:25 PM IST
सार

Nawada News: सांसद विवेक ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि विकसित भारत के साथ विकसित नवादा के संकल्प का यह एक अध्याय पूरा हुआ है। यह हमारे विकास का एक बड़ा कदम है। मैं प्रधानमंत्री को नवादा वासियों की ओर से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

विज्ञापन
Bihar News: Vande Bharat Express was given a grand welcome in Nawada, MP Vivek Thakur flagged it off
नवादा पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, सांसद ने दिखाई हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में रेल यात्रा को अलग अनुभव देने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार को नवादा रेलवे स्टेशन पर पहुंची, जहां इसका भव्य स्वागत किया गया। सांसद विवेक ठाकुर ने इस मौके पर हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। देवघर से वाराणसी तक चलने वाली इस वंदे भारत एक्सप्रेस का नवादा में ठहराव शुरू होने के बाद इस ट्रेन के स्वागत में क्षेत्रीय नेताओं और नागरिकों ने गर्मजोशी से भाग लिया।

विज्ञापन

 
वंदे भारत एक्सप्रेस नवादा रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2:45 बजे पहुंची। इस अवसर पर नवादा सांसद विवेक ठाकुर, वारिसलीगंज विधायक अरुणा देवी, राजद विधायक विभा देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, जदयू जिलाध्यक्ष मुकेश विधार्थी, जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य अखिलेश सिंह, जिला परिषद सदस्य वीणा देवी, और रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
नवादा में वंदे भारत एक्सप्रेस के आगमन ने जिलेवासियों में खुशी की लहर दौड़ा दी। स्थानीय लोग इस ट्रेन की एक झलक पाने के लिए उत्सुक थे। खासकर यह देखते हुए कि यह ट्रेन देवघर और वाराणसी के बीच यात्रा को महज कुछ घंटे में पूरा करने में सक्षम है। इस नई ट्रेन सेवा से नवादा और शेखपुरा समेत कई क्षेत्रों के लोगों को लाभ होगा, जो अब तेज और आरामदायक यात्रा का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सांसद विवेक ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि विकसित भारत के साथ विकसित नवादा के संकल्प का यह एक अध्याय पूरा हुआ है। यह हमारे विकास का एक बड़ा कदम है। मैं प्रधानमंत्री को नवादा वासियों की ओर से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। नवादा के लोगों को पटना जाने के लिए रेलवे परियोजना के डीपीआर बनाने का आदेश हो गया है। अगर लोगों का सहयोग मिला तो इस मार्ग पर ट्रेनों की झड़ी लग जाएगी। जसीडीह पुणे ट्रेन का ठहराव मैंने यहां करवाया। वहीं, वरीय नेता प्रमोद कुमार चुन्नू ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस का नवादा स्टेशन से गुजरना और ठहराव होना किसी सपने का पूरा होने जैसा है।
 
ट्रेन संख्या 22499/22500 देवघर-वाणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 22499 देवघर से दोपहर बाद 03.15 में चलेगी। यह जसीडीह, क्यूल, नवादा, गया, सासाराम, डीडीयू स्टेशन पर रुकते हुए रात 22.30 में वाराणसी पहुंचेगी। अप में यह ट्रेन नवादा में संध्या 06.23 में पहुंचेगी। उसी प्रकार ट्रेन 22500 वाराणसी से सुबह 06.20 में चलकर देवघर 13.40 में पहुंचेगी। डाउन में इस ट्रेन का नवादा पहुंचने का समय सुबह को 10.05 निर्धारित किया गया है।

 
16 सितंबर से ट्रेन संख्या 22500/22499 वाराणसी देवघर वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का नियमित परिचालन किया जाएगा। उक्त ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह ट्रेन वाराणसी से डीडीयू, सासाराम, गया, नवादा, किऊल, जसीडीह, देवघर जंक्शन पहुंचेगी। इसमें कुल आठ कोच हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed