फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Raksha Bandhan Celebrated with Elderly at Old Age Home, Sisters Tie Rakhis and Pray for Long Life

Bihar News: वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने बांधी राखी और मांगी लंबी उम्र की दुआ

Sat, 09 Aug 2025 07:08 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 09 Aug 2025 07:08 PM IST
सार

गयाजी में माधुरी फाउंडेशन के सदस्यों ने स्थानीय वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस मौके पर बहनों ने बुजुर्ग भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, मिठाई खिलाई और उनकी लंबी उम्र की दुआ की। 

विज्ञापन
Bihar News: Raksha Bandhan Celebrated with Elderly at Old Age Home, Sisters Tie Rakhis and Pray for Long Life
स्वयंसेवी संस्था के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में राखी मनाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। भाई-बहनों के इस पावन पर्व पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। जहां एक ओर परिवारों में यह उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा था, वहीं कुछ बुजुर्ग ऐसे भी हैं जो वृद्धाश्रम में रहकर दिनरात अपनों को देखने की प्रतीक्षा में रहते हैं।

विज्ञापन


इन बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए गयाजी में संचालित माधुरी फाउंडेशन के अध्यक्ष सह जिला जदयू प्रवक्ता कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा स्वयंसेवी संस्था के सदस्यों के साथ दोपहर में स्थानीय वृद्धाश्रम पहुंचे और बुजुर्गों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पूर्णिया के रेड लाइट एरिया में छापेमारी: देह व्यापार से जुड़ी पांच महिलाएं और 9 ग्राहक हिरासत में, जानें
विज्ञापन
विज्ञापन


वृद्धाश्रमों में यह त्योहार विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। इस मौके पर बहनों ने बुजुर्ग भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, मिठाई खिलाई और उनकी लंबी उम्र की दुआ की। कार्यक्रम में आश्रम के कर्मचारी सत्यानंद कुमार और कनक कुमारी भी शामिल रहे।

कुमार गौरव ने बताया कि माधुरी फाउंडेशन द्वारा सभी त्योहारों और संस्था के सदस्यों के जन्मदिन के अवसर पर वृद्धाश्रम में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी लौट सके। इस आश्रम में बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश और ओडिशा सहित विभिन्न राज्यों के करीब 116 महिला और पुरुष बुजुर्ग रहते हैं। इनमें से कुछ मानसिक रूप से बीमार हैं, जबकि कई को उनके परिवार के सदस्य यहां छोड़कर चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed