{"_id":"6674075ad2218245a007c7b5","slug":"bihar-news-rajput-leader-sher-singh-rana-s-statement-surfaced-in-nabinagar-student-murder-case-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"नबीनगर छात्रा हत्याकांड: राजपूत नेता शेर सिंह राणा का बड़ा बयान, बोले- हत्यारों का पता लगाए पुलिस, नहीं तो…","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नबीनगर छात्रा हत्याकांड: राजपूत नेता शेर सिंह राणा का बड़ा बयान, बोले- हत्यारों का पता लगाए पुलिस, नहीं तो…
Thu, 20 Jun 2024 04:11 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 20 Jun 2024 04:11 PM IST
सार
Bihar: देश के चर्चित राजपूत नेता व राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी(सत्य) के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा ने औरंगाबाद के नबीनगर की छात्रा हत्याकांड को लेकर बड़ा बयान दिया है। चेतावनी देते हुए कहा कि हत्यारें कौन है, पुलिस इसका जितनी जल्दी हो सके, पता लगाए वरना हमें खुद आकर हत्यारों को सजा देंगे।
विज्ञापन
राजपूत नेता शेर सिंह राणा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरंगाबाद के नबीनगर की छात्रा की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस मामले में राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी(सत्य) के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा ने एंट्री मारी है। उन्होंने कहा कि अपनी बहन-बेटियों के साथ निर्दयता को राजपा बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
पुलिस से हमारा निवेदन ही नहीं बल्कि चेतावनी है कि वह जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा करे, नहीं तो हमें अपने तरीके से काम करना आता है। उन्होंने कहा कि राजपा कार्यकर्ता बिटिया को न्याय दिलाने के लिए लगे हुए हैं। कार्यकर्ताओं से गुजारिश है कि वे पूरी ताकत लगाए और पुलिस पर दबाव बनाएं। उनका दबाव बनाना व्यर्थ नहीं जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस निर्मम हत्याकांड की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम होगी।
यह है मामला
गौरतलब है कि 11 जून को सुबह 6.15 बजे नबीनगर की नाबालिग छात्रा अपने घर से कोचिंग के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। छात्रा के समय पर घर नहीं लौटने के बाद परिजन खोजबीन करने लगे। पूरे दिन खोजबीन के बाद कोई सुराग नहीं मिलने पर थक हार कर नाबालिग छात्रा की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें बेटी को अगवा किए जाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
प्राथमिकी में मां ने लड़की की सहेली, उसकी मां और बगल के गांव के युवक को आरोपी बनाया था। इस दौरान घटना के तीसरे दिन 13 जून को रोहतास के इंद्रपुरी बराज के पास नहर से नाबालिग छात्रा की लाश मिली थी। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद औरंगाबाद के सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी(एसडीपीओ)-1 संजय कुमार पांडेय ने छात्रा की मौत डूबने से होना बताते हुए इसे यह हत्या या आत्महत्या का मामला करार दिया था। इसके बाद बवाल मच गया था। बवाल के बाद एसआईटी गठित की गई। एसआईटी ने मामले के तीन नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया। इसके बावजूद मामले को लेकर बवाल मचा हुआ है।