फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Rahul Gandhi Offers Prayers at World-Famous Deo Surya Mandir, Writes in Visitor Register

Bihar News: राहुल गांधी ने विश्व प्रसिद्ध देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, विजिटर रजिस्टर में लिखी ये बात

Mon, 18 Aug 2025 02:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 18 Aug 2025 02:55 PM IST
सार

Bihar: राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को अंगवस्त्र व त्रेतायुगीन सूर्य मंदिर की बालू से बनी कलाकृति फ्रेम देकर स्वागत किया गया। न्यास समिति द्वारा किए गए स्वागत-अभिनंदन से राहुल-तेजस्वी अभिभूत दिखे।

विज्ञापन
Bihar News: Rahul Gandhi Offers Prayers at World-Famous Deo Surya Mandir, Writes in Visitor Register
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की 'वोट अधिकार यात्रा' के दूसरे दिन सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने औरंगाबाद के विश्व प्रसिद्ध त्रेतायुगीन देव सूर्य मंदिर में भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की। राहुल के लिए यह अपने जीवन की विश्व प्रसिद्ध सौर तीर्थस्थल की पहली यात्रा रही, जिस दौरान उन्होने सूर्यदेव को मत्था टेका।

विज्ञापन


इस दौरान बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष व कुटुम्बा के विधायक राजेश कुमार, वीआईपी पार्टी के संस्थापक व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी एवं नबीनगर से राजद विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डबल्यू सिंह आदि नेता भी राहुल गांधी के साथ रहे। इस दौरान देव सूर्य मंदिर के प्रधान पुजारी राजेश पाठक ने राहुल-तेजस्वी एवं अन्य नेताओं को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सूर्यदेव की विधिवत पूजा-अर्चना कराई। वहीं राहुल गांधी के सूर्य मंदिर में पूजा करने के दौरान मंदिर परिसर के बाहर उनके हजारों समर्थक सड़क के दोनों किनारों पर झंडा बैनर के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन



सूर्य मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने किया राहुल-तेजस्वी का स्वागत
देव सूर्य मंदिर के गर्भगृह में सूर्यदेव की पूजा-अर्चना कर मंदिर परिसर में बाहर आने पर देव सूर्य मंदिर न्यास समिति के सचिव विश्वजीत कुमार उर्फ गुड्डू राय, सदस्य व समाजसेवी लक्ष्मण गुप्ता एवं अन्य ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को अंगवस्त्र व त्रेतायुगीन सूर्य मंदिर की बालू से बनी कलाकृति फ्रेम देकर स्वागत किया। न्यास समिति द्वारा किए गए स्वागत-अभिनंदन से राहुल-तेजस्वी अभिभूत दिखे। यहां खासकर राहुल गांधी ने न्यास समिति के सदस्यों से मंदिर की दिव्यता, अलौकिकता और प्राचीनता को लेकर बातें की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: चुनाव से पहले इन 11 IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सात को अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया

राहुल ने मंदिर के विजिटर रजिस्टर में यह लिखा
जीवन में पहली बार देव सूर्य मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद राहुल गांधी ने मंदिर के गेस्ट विजिटर रजिस्टर में कुछ बात लिखीं। उन्होंने रजिस्टर में अंग्रेजी में ही अपना नाम और मंतव्य लिखा। राहुल ने लिखा 'थैंक यू फॉर ए वंडरफुल विजिट'। राहुल गांधी के विजिटर रजिस्टर में यह लिखने के आशय साफ है कि उन्हें यह सूर्य मंदिर बेहद आकर्षक लगा। देव सूर्य मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद राहुल गांधी का काफिला अगले गंतव्य रफीगंज के लिए रवाना हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed