फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News : private part cut by jija sali abuse revenge aurangabad bihar police

Bihar News : जीजा का यह इंतकाम जीवनभर याद रखेगी वह, युवक का प्राइवेट पार्ट काटने की वजह अब चर्चा में

Sun, 06 Apr 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Apr 2025 10:50 PM IST
सार

Bihar : यह कहानी प्रतिशोध की है,बदले की है। प्रतिशोध की आग में धधक रहे जीजा ने साली से हुए दुष्कर्म का बदला लिया है। जीजा का यह इंतकाम आरोपी रेपिस्ट अब जीवनभर याद रखेगा।  

विज्ञापन
Bihar News : private part cut by jija sali abuse revenge aurangabad bihar police
दुष्कर्म

विस्तार

बदला और प्रतिशोध का अंजाम भयावह ही हुआ करता है। ऐसा ही एक भयावह अंजाम का रोंगटे खड़े कर देनेवाला मामला औरंगाबाद में भी सामने आया है। साली से रेप का जीजा ने ऐसा बदला लिया, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। मामला देव थाना क्षेत्र के राजकर्मा गांव का है, जहां जीजा ने साली से रेप करने वाले रेपिस्ट का प्राईवेट पार्ट काट दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि रेप के आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें -Ram Navami: महावीर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान हुए आरती में शामिल
विज्ञापन


10 दिन पहले हुआ था रेप, नही की गई थी पुलिस में शिकायत
औरंगाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी(एसडीपीओ)-2 अमित कुमार ने बताया कि राजकर्मा गांव में कमलेश चौधरी की साली भी उसके ही घर में रहती है। दस दिन पहले गांव के ही नीतीश रविदास ने कमलेश की साली को घर में अकेली देख अपने सहयोगी जीवित रविदास के साथ घर में घुस कर रेप किया था। घटना के बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी परिवार में किसी सदस्य को नही दी थी। मामले की प्राथमिकी भी नही दर्ज कराई गई थी। इस बीच कही से कमलेश चौधरी को इसकी जानकारी मिली तो, उसने साली से पूछताछ की। पूछताछ में जब साली ने उसे पूरी बात बताई तो, वह गुस्से से आग बबूला हो गया और उसने कहा कि वह इसका बदला लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदला लेने के लिए भाड़े पर गाड़ी की बुकिंग के नाम पर घर बुलाकर प्राईवेट पार्ट काटा
उन्होने बताया कि रेप का आरोपी नीतीश रविदास इको वैन को भाड़ा पर चलाने का काम करता है। इस वजह से कमलेश चौधरी ने पूरी प्लानिंग के साथ भाड़ा पर गाड़ी बुकिंग के नाम पर रविवार को नीतीश रविदास को अपने घर पर बुलाया। बुलावे पर नीतीश अपने सहयोगी जीवित रविदास के साथ नीतीश के घर पर आया। इसी दौरान कमलेश ने नीतीश पर हमला बोल उसका प्राइवेट पार्ट काटने लगा, जिससे वह लहुलुहान हो गया। वही बीच-बचाव के दौरान कमलेश ने नीतीश के सहयोगी जीवित रविदास का एक पैर भी मारकर तोड़ दिया।


यह खबर भी पढ़ें -Ram Navami : डीजे बजाने से रोकने पर रामभक्तों ने किया हंगामा, पुलिस वाहन को किया क्षतिग्रस्त; एनएच जाम

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, हमलावर को किया गिरफ्तार
एसडीपीओ-2 ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही देव थाना की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने कमलेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने नीतीश रविदास और जीवित रविदास को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

कमलेश ने बदला लेने की बात को स्वीकारा
गिरफ्तारी के बाद पुलिस के समक्ष पूछताछ में कमलेश चौधरी ने स्वीकार किया कि 10 दिन पहले उसकी अपनी साली के साथ नीतीश रविदास ने बलात्कार किया था। इसमें जीवित रविदास ने भी सहयोग किया था, जो वहां मौजूद था। उसने स्वीकार किया कि साली से रेप की घटना की पहले उसे कोई जानकारी नही थी, क्योकि उसने इस बारें में परिवार में किसी को कुछ भी नही बताया था। बाद में जब कही से उसे इसकी जानकारी मिली तो साली से पूछा तो उसने सारी बात बताई। इसके बाद से ही वह बदला लेने के फिराक में था और बदला लेने के लिए ही उसने भाड़ा पर गाड़ी बुकिंग करने के नाम पर नीतीश को अपने घर पर बुलाकर घटना को अंजाम दिया।

यह खबर भी पढ़ें -Bihar News :एक साथ 15 नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार की पार्टी छोड़ी, वक्फ कानून पर जदयू से गुस्से में मुसलमान

पुलिस ने दर्ज की रेप व प्राईवेट पार्ट काटने की दो अलग-अलग प्राथमिकी
उन्होने बताया कि मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। एक प्राथमिकी रेप की है, जिसमें नीतीश रविदास और जीवित रविदास को नामजद आरोपी बनाया गया है। दूसरी प्राथमिकी प्राईवेट पार्ट काटने और मारपीट करने की है, जिसमें कमलेश चौधरी एवं अन्य को नामजद आरोपी बनाया गया है। मामले में पुलिस ने कमलेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि रेप के मामले के दोनों घायल आरोपियों नीतीश रविदास और जीवित रविदास का पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed