फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Prisoner absconded from Jehanabad juvenile home, administration in panic

Bihar Prisoner Escapes: जेल में फिर टूटी सुरक्षा! जहानाबाद बाल सुधार गृह से कैदी फरार, प्रशासन में हड़कंप

Wed, 27 Aug 2025 07:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 27 Aug 2025 07:19 PM IST
सार

Bihar: बताया जा रहा है कि संगीन मामलों में बंद ये कैदी बाल सुधार गृह की पीछे की दीवार फांदकर भाग निकले। हालांकि, भागे हुए कैदियों की सटीक संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

विज्ञापन
Bihar News: Prisoner absconded from Jehanabad juvenile home, administration in panic
जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित बाल सुधार गृह से बुधवार दोपहर बाद एक दर्जन से अधिक बाल कैदी फरार हो गए। घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि संगीन मामलों में बंद ये कैदी बाल सुधार गृह की पीछे की दीवार फांदकर भाग निकले। हालांकि, भागे हुए कैदियों की सटीक संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक कैदी को पकड़ लिया है।

विज्ञापन


पढ़ें: आवास योजना से नाम कटने पर महिलाओं का हंगामा, मुखिया के नेतृत्व में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस जिले के विभिन्न इलाकों में सघन तलाशी अभियान चला रही है। फिलहाल, वरीय अधिकारियों का आधिकारिक बयान आना बाकी है। गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब जहानाबाद बाल सुधार गृह से कैदी फरार हुए हों। इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जो सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed