फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Women create ruckus after their names are removed from housing scheme

Bihar News: आवास योजना से नाम कटने पर महिलाओं का हंगामा, मुखिया के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Wed, 27 Aug 2025 07:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 27 Aug 2025 07:14 PM IST
सार

Bihar: मुखिया लखिन्द्र दास ने कहा कि जब नामांकन हो रहा था तो हमारे पंचायत से 1306 लोगों का नाम दर्ज हुआ था। अब सिर्फ 130 का ही नाम सेलेक्ट किया गया है। इस पर हमने आवास सहायक से बात की तो उन्होंने कहा कि इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है।

विज्ञापन
Bihar News: Women create ruckus after their names are removed from housing scheme
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के भगवानपुर प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को आवास योजना से नाम काटे जाने की सूचना पर जमकर हंगामा हुआ। करहरी पंचायत की बड़ी संख्या में महिलाएँ और ग्रामीण पंचायत मुखिया लखिन्द्र दास के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय पहुँचे और करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि योजना के लिए नामांकन के समय करहरी पंचायत से 1306 लोगों का नाम जोड़ा गया था, लेकिन अंतिम चयन सूची में केवल 130 नाम ही शामिल किए गए। ग्रामीणों का कहना है कि बिना किसी जांच-पड़ताल के नाम काट दिए गए, जबकि पंचायत में कभी भी आवास सहायक या जांच टीम नहीं पहुँची।

विज्ञापन


पढे़ं: सीवान में चिकित्सक के क्लिनिक में देर रात हुई चोरी, पांच लाख की संपत्ति पार; घटना CCTV में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन

मुखिया लखिन्द्र दास ने कहा कि जब नामांकन हो रहा था तो हमारे पंचायत से 1306 लोगों का नाम दर्ज हुआ था। अब सिर्फ 130 का ही नाम सेलेक्ट किया गया है। इस पर हमने आवास सहायक से बात की तो उन्होंने कहा कि इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है। इसके बाद सभी वार्ड सदस्यों और जनता के साथ प्रखंड कार्यालय पहुँचे। लेकिन बीडीओ साहब मौजूद नहीं थे, जिससे बातचीत नहीं हो सकी और लोग प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों ने मांग की है कि सूची से काटे गए सभी नामों की पुनः जांच कर सही लाभुकों को आवास योजना का लाभ दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed