फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: One of the six friends bathing in Phulwaria Dam drowned

Bihar: फुलवरिया डैम में नहा रहे छह दोस्तों में एक दोस्त डूबा, प्रशासन तलाश में जुटा; नहीं आता था तैरना

Thu, 30 May 2024 06:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 30 May 2024 06:00 PM IST
सार

Bihar: बढ़ती गर्मी से राहत पाने नवादा के फुलवरिया डैम में 6 दोस्त स्नान करने गए थे,  जिसमें से एक युवक डूब गया। जबकि 5 युवक बाल-बाल बच गए। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारी डूबे युवक की तलाश करने में जुटे हैं।

विज्ञापन
Bihar News: One of the six friends bathing in Phulwaria Dam drowned
फुलवरिया डैम में नहा रहे छह दोस्तों में एक दोस्त डूबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा के फुलवरिया डैम में एक युवक के डूबने का मामला सामने आया है। पुलिस और गोताखोरों की मदद से शव को ढूंढा जा रहा है। बताया जाता है कि रजौली बाजार के प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय के समीप के रजवरिया टोला के 6 युवक फुलवरिया डैम में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान ही पिंटू राजवंशी का 18 वर्षीय पुत्र फंटूश कुमार गहरे पानी में डूब गया, जबकि साथ रहे अन्य दोस्त डैम से बाहर निकल आए। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद रजौली के सीओ गुफरान मजहरी और थानाध्यक्ष राजेश कुमार फुलवरिया डैम दलबल के साथ पहुंचे। डूबे हुए युवक की तलाश की जा रही है। डूबे युवक के परिजन व पास पड़ोस के लोग भी बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


इधर, गोताखोरों के माध्यम से डूबे युवक की खोजबीन की जा रही है। फंटूस के साथ राजू कुमार पिता सुरेंद्र राजवंशी उम्र 19 वर्ष, ऋतिक कुमार पिता बबलू राजवंशी उम्र 18 वर्ष, विक्रम कुमार पिता गोरे लाल राजवंशी उम्र 18 वर्ष, मनदीप कुमार पिता कारू राजवंशी उम्र 18 वर्ष, नीतीश कुमार पिता रंजीत राजवंशी स्नान करने डैम गए थे। बता दें कि फुलवरिया डैम में इस प्रकार की घटनाएं पूर्व में भी होती रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed