फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: On charge of commission will axe fall on rafiganj aurangabad bihar block pramukh DM showcaused

Bihar News: 30% कमीशन का आरोप, ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर संकट! डीएम ने जारी किया नोटिस

Thu, 16 Jul 2026 03:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2026 03:41 PM IST
सार

औरंगाबाद के रफीगंज प्रखंड की ब्लॉक प्रमुख गीता सिंह पर 15वीं वित्त आयोग की योजनाओं में भुगतान के बदले 30 प्रतिशत कमीशन मांगने के आरोपों के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Bihar News: On charge of commission will axe fall on rafiganj aurangabad bihar  block pramukh DM showcaused
रफीगंज प्रखंड की ब्लॉक प्रमुख गीता सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड की ब्लॉक प्रमुख गीता सिंह पर 15वीं वित्त आयोग की योजनाओं के भुगतान में कथित कमीशनखोरी के आरोपों के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने ब्लॉक प्रमुख को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो बिहार पंचायत राज अधिनियम, 2006 की धारा 44(4) के तहत उन्हें पद से हटाने की अनुशंसा राज्य सरकार को भेजी जाएगी।

तीन पंचायत समिति सदस्यों ने की थी शिकायत

विज्ञापन

मामले की शुरुआत तब हुई जब रफीगंज पंचायत समिति के तीन सदस्यों ने जिलाधिकारी से लिखित शिकायत की। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 15वीं वित्त आयोग की योजनाओं का कार्य पूरा होने और भुगतान की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद ब्लॉक प्रमुख की स्वीकृति नहीं मिलने से भुगतान रोका जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कई योजनाओं की शेष राशि जारी करने के लिए 30 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही है। कमीशन नहीं देने वालों के भुगतान लंबित रखे जा रहे हैं, जिससे मजदूरों और छोटे वेंडरों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जांच में सामने आए कई अहम तथ्य

शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) को संयुक्त जांच का निर्देश दिया। जांच के दौरान योजनाओं के दस्तावेज, ऑनलाइन भुगतान प्रक्रिया और तकनीकी रिकॉर्ड की समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें: जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी, खत्म होगी पानी के लिए जंग! क्या बदलेगी समस्तीपुर की तस्वीर?

रिपोर्ट में पाया गया कि कई योजनाओं में भुगतान की प्रक्रिया मेकर लॉगिन से पूरी हो चुकी थी, लेकिन ब्लॉक प्रमुख के लॉगिन से भुगतान प्रस्तावों को बार-बार अस्वीकृत किया गया। जांच अधिकारियों ने इसे प्रशासनिक प्रक्रिया में अनावश्यक हस्तक्षेप माना और अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी।

डीएम ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने ब्लॉक प्रमुख को नोटिस जारी करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने अपने वैधानिक दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं किया है और अधिकारों के दुरुपयोग की आशंका भी सामने आई है। उन्हें एक सप्ताह के भीतर सभी आरोपों पर दस्तावेजों सहित जवाब देने को कहा गया है।

संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो जा सकती है कुर्सी

नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि तय समय में जवाब नहीं दिया गया या जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो उन्हें पद से हटाने की अनुशंसा राज्य सरकार को भेज दी जाएगी। साथ ही बीडीओ को नोटिस की तामिला कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया है।

पंचायत समिति सदस्यों ने कार्रवाई का किया स्वागत

डीएम की कार्रवाई के बाद पंचायत समिति के कई सदस्यों ने इसे पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम बताया। उनका कहना है कि भुगतान रुके रहने से मजदूरों और वेंडरों को लंबे समय से परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने सभी पंचायत क्षेत्रों में उपलब्ध राशि का समान रूप से उपयोग सुनिश्चित करने की मांग भी की।

ब्लॉक प्रमुख ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

वहीं ब्लॉक प्रमुख गीता सिंह ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि कुछ लोग गलत वाउचर के आधार पर भुगतान कराना चाहते थे, इसलिए नियमों के तहत भुगतान रोका गया। उन्होंने कमीशन मांगने के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो आरोप लगाने वालों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed