{"_id":"688f17f1cec1ea2ac402f6bd","slug":"bihar-news-municipal-corporation-employee-murdered-in-gaya-criminals-shot-him-in-the-head-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नगर निगम के कर्मी की हत्या से हड़कंप, इस विवाद के कारण अपराधियों ने सिर में मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नगर निगम के कर्मी की हत्या से हड़कंप, इस विवाद के कारण अपराधियों ने सिर में मारी गोली
Sun, 03 Aug 2025 01:34 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:34 PM IST
सार
Gaya Crime News: नगर निगम कर्मी का किसी से विवाद हुआ था। इसी विवाद के कारण अपराधियों ने तीन गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
गया जी में नगर निगम के सफाई कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने सिर में गोली मार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। घटना का कारण प्रेम प्रसंग में शादी को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृत कर्मी की पहचान मनीष मांझी के रूप में हुई। बताया जाता है रात्रि को पांच की संख्या में रहे अपराधियों ने रास्ते से उठा लिया और फिर एक स्थान पर ले जाकर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, मनीष को तीन गोली लगी है। इससे उसकी मौत घटना सफल हो गई।
विज्ञापन
गया शहर की डेल्हा थाना क्षेत्र का मामला
बताया जा रहा है कि शहर के अंदर बैरागी मोहल्ले के रहने वाले मनीष मांझी शनिवार की रात्रि को अपने किसी परिवार के घर पर बाइक लाकर वापस लौट रहा था। इसी क्रम में पांच की संख्या में रहे अपराधियों ने उसे पकड़ लिया और फिर उसे अपने साथ ले जाकर एक स्थान पर ले गए। जहां पर उसकी हत्या के वारदात को अंजाम दिया गया। मनीष मांझी की गोली मारकर हत्या की वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में ननद और भाभी की मौत, एक की हालत गंभीर, गंगाजल लेने जा रही थीं दोनों, बांका में ऐसा
विज्ञापन
नगर निगम में सफाई का काम करता था
मृतक गया जी नगर निगम में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।