फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Mukhiya shot dead near sports complex of a government school in Nawada

Bihar News: सरकारी विद्यालय के खेल परिसर के पास मुखिया की गोली मार हत्या; बिहार के नवादा में बड़ी वारदात

Fri, 14 Jun 2024 01:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 14 Jun 2024 01:42 PM IST
सार

Nawada News: नवादा में सरकारी विद्यालय के खेल परिसर के पास मुखिया की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने बताया कि हर पहलू को ध्यान में रखते हुए इस हत्याकांड की जांच की जा रही है। हत्यारों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar News: Mukhiya shot dead near sports complex of a government school in Nawada
मामले की छानबीन करने मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र में अहले सुबह बेखौफ अपराधियों ने एक मुखिया को गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। यह घटना जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र की बुधौली की है। जहां बुधौली पंचायत के वर्तमान मुखिया पप्पू मांझी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम है।

विज्ञापन


घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मृतक मुखिया पप्पू मांझी बुधौली पंचायत के वर्तमान मुखिया हैं। यह घटना इंटर विधालय बुधौली के खेल परिसर के पास की बताई जा रही है। मुखिया के सिर में गोली मारी गई है। सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मुखिया समर्थक कांड के दोषी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मुखिया की हत्या के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

 

Bihar News: Mukhiya shot dead near sports complex of a government school in Nawada
मौके पर मौजूद स्थानीय पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार, मुखिया अपने नानी के घर में रहता था। मृतक की मौसी सास कारी देवी ने बताया कि उसको कोई संतान नहीं है। इसके कारण वह यहीं रहता था। गुरुवार की रात नौ बजे वह रोज की तरह घर से निकला और रात भर घर वापस नहीं आया। इस दौरान घर के लोगों को लगा कि हर दिन की तरह रात में घर आकर सो गया होगा। सुबह को परिजनों ने उसको नहीं देखा तो खोजना शुरू किया। इस बीच गांव के लोगों से पता चला कि पप्पू मांझी की किसी ने इंटर विद्यालय बुधौली के पास हत्या कर दी है।
 

Bihar News: Mukhiya shot dead near sports complex of a government school in Nawada
मामले की छानबीन करने मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार, गोली उसके सिर में मारी गई है। फिलहाल प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार और एसडीपीओ महेश चौधरी दल बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। इसके अलावा हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। मुखिया की हत्या किन कारणों से की गई हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि हर पहलू को ध्यान में रखते हुए इस हत्याकांड की जांच की जा रही है। हत्यारों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed