फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : molesting with two sisters aurangabad bihar police investigation

Bihar News : स्कूल जाने के दौरान सगी बहनों से छेड़खानी, विरोध करने पर बेरहमी से की पिटाई

Sat, 05 Apr 2025 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 05 Apr 2025 09:44 PM IST
सार

Bihar : दोनों बहन स्कूल जा रही थी। तभी गांव के ही एक युवक ने बड़ी बहन को घर में बुलाया। वह लड़की इस बात से बिलकुल अंजान थी कि उसके साथ आज क्या होने वाला है। पीछे से छोटी बहन भी वहां पहुंच गयी।  

विज्ञापन
Bihar News : molesting with two sisters aurangabad bihar police investigation
दुष्कर्म की कोशिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद में दो सगी नाबालिग बहनों ने जब छेड़खानी का विरोध किया तो युवक ने दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस पिटाई में एक बहन का हाथ टूट गया, जबकि दूसरी बहन को गंभीर चोटें आई है। मामला औरंगाबाद के नबीनगर प्रखंड के एक गांव का है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? अब किसने दुहराया यह डायलॉग
विज्ञापन


बड़ी बहन को प्रलोभन दे युवक ने घर में बुलाया, फिर करने लगा छेड़खानी
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शनिवार को दोनों बहन स्कूल जाने के लिए घर से निकली। रास्ते में गांव से बाहर मोड़ पर एक युवक ने बड़ी बहन को किसी चीज का प्रलोभन देकर अपने घर ले गया, जहां उसके साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़कियों ने जब छेड़खानी का विरोध किया तब आवेश में युवक बड़ी लड़की की  बेरहमी से पिटाई  करने लगा। चीख-पुकार सुन छोटी बहन भी वहां पहुँच गई। दूसरी को देखकर युवक दोनों को पीटने लगा, जिससे उनका एक का हाथ टूटा-इस दौरान बड़ी बहन के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी छोटी बहन घर में गई और उसने भी दुष्कर्म के प्रयास का विरोध किया। छोटी बहन के विरोध के बाद युवक ने दोनों बहनों को बेरहमी से पीटा, जिससे एक बहन का हाथ टूट गया जबकि दूसरी बहन भी गंभीर रूप से चोटिल हो गई। युवक के द्वारा की गई बेरहम पिटाई से दोनों बहनें उसी घर में बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते से गुजर रहे बच्चों ने परिजनों को दी जानकारी
इस बीच शोर-शराबा सुनकर उस रास्ते से गुजर रहे कुछ बच्चों ने दोनों को बेहोश देखा तो उनके द्वारा शोर मचाकर आसपास के लोगों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। दोनों बहनों के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि युवक ने पूर्व में भी दोनों को धमकाया था।    
       
यह खबर भी पढ़ें -Bihar: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बोले- कांग्रेस और राजद का सपना पहले पीएम मोदी ने तोड़ा, अब नीतीश भी तोड़ेंगे

केस नही करने की भी दी युवक ने धमकी
पिता का आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने पर जब उन्होने युवक से पूछताछ की तो उसने केस नही करने की भी धमकी दी। इसके बाद उन्होने घटना की जानकारी डायल 112 व नबीनगर थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलने पर डायल 112 व नबीनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बहनों को इलाज के लिए नबीनगर रेफरल अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पिता ने कहा कि इस घटना के बाद से हमारा पूरा परिवार दहशत में हैं, क्योकि युवक दबंग प्रकृति का है।    
       
यह खबर भी पढ़ें -Paswan Family : रामविलास पासवान की पैतृक संपत्ति विवाद के बीच अलौली में चिराग; किस मुद्दे पर क्या बाले, जानें

शिकायत आवेदन मिलने पर पुलिस करेगी आगे की कार्रवाई
मामले में पूछे जाने पर नबीनगर के सर्किल ईंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि दो सगी बहनों के साथ छेड़खानी और मारपीट की जानकारी मिली है। मामले को लेकर परिजनों द्वारा थाना में अभी कोई आवेदन नही दिया गया है। परिजनों से आवेदन मिलने पर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed