फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Jitan Ram Majhi attacks Tejashwi Yadav in Gaya, reacts about BPSC Protest

Bihar: 'प्रशांत किशोर भाजपा की बी टीम हैं', तेजस्वी के इस बयान पर भड़के मांझी ने कह दी यह बात; पढ़ें पूरी खबर

Mon, 30 Dec 2024 02:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 30 Dec 2024 02:33 PM IST
सार

केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि आप लोग तेजस्वी यादव को पोपुलर बना रहे। जन सुराज के सुत्रधार प्रशांत किशोर पर भी प्रतिक्रिया दी। साथ ही उन्होंने मंदिर और मस्जिद पर यह कह दिया।

विज्ञापन
Bihar News: Jitan Ram Majhi attacks Tejashwi Yadav in Gaya, reacts about BPSC Protest
पत्रकारों से बातचीत करते केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

विस्तार

बोधगया में सोमवार दोपहर अपने आवास पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। बीपीएससी छात्रों के आंदोलन पर तेजस्वी यादव द्वारा प्रशांत किशोर को भाजपा की बी टीम पर बताये जाने पर उन्होंने कहा कि आप लोग जानकर बुझ कर तेजस्वी यादव को पॉपुलर बनाना चाहते हैं। तेजस्वी यादव के बातों को हमलोग कोई केयर करते है..? किसको बी टीम बना देंगे किसको सी टीम बना देंगे उससे क्या मतलब है। बीपीएससी पीटी के परीक्षा में 912 केंद्र बनाया गया था। 911केन्द्रों पर कोई गड़बड़ी नहीं हुई। पटना में केंद्र साबित नहीं हुआ कि कोई गड़बड़ी हुई है। जिस परीक्षा केंद्र पर रद्द हुआ वहां द्वारा परीक्षा लेने की तैयारी चल रही है। एक परीक्षा केंद्र के चलते 911 परीक्षा केंद्र के 3 लाख बच्चे का भविष्य बर्बाद किया जाय। यह कहां का औचित्य है। इसमें कोई आगे बढ़कर बात करता है तो हम समझते है कि वह राजनीत करता है। 5 से 6 हजार बच्चे ऐसा कर रहे है। अब 3 लाख बच्चे सड़क पर उतर जाएंगे, तब राज्य का क्या हालत होगा। छात्र किसी के दबाव में यह आंदोलन कर रहे है। अगर परीक्षा का अवसर नहीं दिया जाता तो एक बात भी थी। परीक्षा की तिथि की घोषणा की गई है। सभी परीक्षा में शामिल हों।

विज्ञापन


ठीक हुआ प्रशांत किशोर पर प्राथमिकी
वहीं जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर के सवाल पर केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि प्रशांत किशोर पर प्राथमिकी उचित हुआ है। सरकार के काम में बाधा डाल रहे थे। दूसरे ढंग से उत्साहित कर रहे थे। सोचना चाहिए था कि सरकार का स्टैंड ठीक है। इसमें सरकार की गलत नहीं कर रही है।
विज्ञापन


देश में कई मंदिरों को तोड़ बना है मस्जिद
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी के सीएम आवास में भी शिवलिंग के ब्यान पर कहा कि किसी के आस्था पर अठखेली नहीं करना चाहिए।हिंदुस्तान सर्व धर्म संभाव का मामला है। यहां सभी जाति,धर्म और संस्कृति के लोग रहते है।सबका अपना पूजा पाठ करने का है। वहां शिवलिंग है ऐसा कहकर इस बात को वहां नकार नहीं सकते है कि बहुत सा मस्जिद ऐसा बना हुआ है, जो मंदिर को तोड़ कर या मंदिर के अवशेष पर बना है। अगर साक्ष्य प्राप्त होता है एक से दो जगह मिला है तो इसमें कहने का कोई औचित्य है क्या..? अगर नहीं होता तो हम भी कहते की ऐसा जान बुझ कर किया गया है।अवशेष और सर्वे में आया है कि उसमें है। इसको मानना होगा।हमलोग भी इतिहास पढ़े है।खासकर औरंगजेब के समय में धमी प्रचार करने के लिए बहुत सारा काम किया था। आज जाग गए और अपनी बात को समझते है। तो इसमें क्या आपत्ति होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक देश में नहीं चलेगा चार कानून
हेमंत विश्व शर्मा का ब्यान आया है कि पूरे देश में यूसीसी लागू करने के सवाल पर कहा कि आचार संहिता और सिविल कोड का मामला है। कानून की दृष्टि में एक देश में एक कानून होना चाहिए। एक देश में 4 कानून नहीं चलेगा। अगर वह चलेगा तो देश विखंडित हो जाएगा। देश को विखंडन से बचाने के लिए एक हीं उपाय है कि देश में एक कानून चलेगा। 4 कानून नहीं चलेगा।


अपने-अपने अंदाज में मनाते हैं नववर्ष
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष ने अंग्रेजी नववर्ष पर फतवा जारी किया कि युवक युवतियां नहीं मनाए यह इस्लाम के विरोध है। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमें उनका अपना आस्था है। वह मानें या नहीं माने। हम भी चैत का प्रथम महीना होता है जिसे नया संवत मनाते है। बहुत लोग एक जनवरी को नव वर्ष मनाते है तो हम इसका विरोध नहीं करते है। इस पर कटाक्ष करना उचित नहीं है। लोगों की इच्छा है तो हम दबाना नहीं चाहते है। स्वतंत्रता में सबको अपना अधिकार है। भारत की सुरक्षा कड़ी बहुत मजबूत है और भारत 1962 का नहीं है। आज हर दृष्टिकोण से हम आगे बढ़े हुए हैं। अगर किसी की कुदृष्टि भारत पर पड़ी तो उसका कड़ा जवाब मिलेगा। इसमें कहीं कोई शंका नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed