फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Jehanabad gets a gift of Rs 11.25 crore, will get relief from waterlogging from next year

Bihar News: जहानाबाद को 11.25 करोड़ की सौगात, अगले साल से जलजमाव से मिलेगी मुक्ति; जानें क्या तैयारी

Mon, 11 Aug 2025 06:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 11 Aug 2025 06:15 PM IST
सार

Bihar: कार्यक्रम में बिहार में बाढ़ की मौजूदा स्थिति पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी प्रभावित व्यक्ति को परेशानी न हो।

विज्ञापन
Bihar News: Jehanabad gets a gift of Rs 11.25 crore, will get relief from waterlogging from next year
मंत्री जीवेश मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद नगर विकास विभाग ने जिले के नगर परिषद और सभी नगर पंचायतों के लिए 11 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। रविवार को समाहरणालय स्थित ग्रामप्लेक्स भवन में आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की और सभी कार्य समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

मंत्री मिश्रा ने कहा कि जहानाबाद को जलजमाव से मुक्त कराने के लिए 318 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने राजाबाजार मोहल्ला के निवासियों से माफी मांगते हुए आश्वासन दिया कि अगले बरसात में उन्हें जल कैदी नहीं बनना पड़ेगा। इसके अलावा, राजाबाजार रेलवे अंडरपास निर्माण के लिए 45 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। यह परियोजना इलाके के यातायात को सुगम बनाएगी और जलनिकासी की समस्या दूर करेगी।

विज्ञापन


पढ़ें: भागलपुर में गंगा में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में पसरा मातम; दोस्तों के साथ नहाने गया था

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में बिहार में बाढ़ की मौजूदा स्थिति पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी प्रभावित व्यक्ति को परेशानी न हो।

इस मौके पर जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय, पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार, स्थानीय विधायक, मेयर, डिप्टी मेयर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। नागरिकों ने मंत्री की घोषणाओं का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि योजनाओं के पूर्ण होने पर शहर की तस्वीर बदल जाएगी और जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान होगा।

जहानाबाद में एल्केम लैब्स संस्थापक सम्प्रदा सिंह की 100वीं जयंती पर समारोह
जहानाबाद के टाउन हॉल में दवा निर्माण की प्रसिद्ध कंपनी एल्केम लैबोरेट्रीज़ के संस्थापक स्वर्गीय सम्प्रदा सिंह की 100वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा और पूर्व सांसद अरुण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर मंत्री जीवेश मिश्रा ने स्वर्गीय सम्प्रदा सिंह के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, उन्होंने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि चुनाव से पहले ही विपक्ष हार मान चुका है। उन्होंने प्रशांत किशोर को लेकर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि एनडीए के सामने विपक्ष द्वारा उतारे गए प्रशांत किशोर भी कोई लाभ नहीं दिला पा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के दो-दो ईपीआईसी कार्ड होने के आरोप पर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है, और यदि ऐसा है तो यह मामला चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र में आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed