फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News Jdu State President In Jehanabad “Tejashwi Is Corrupt No Right to Speak Against Nitish

Bihar: जहानाबाद में जदयू प्रदेशाध्यक्ष व मंत्री अशोक ने तेजस्वी पर बोला हमला, कहा- ‘वो खुद भ्रष्टाचारी हैं’

Thu, 29 Aug 2024 05:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 29 Aug 2024 05:33 PM IST
सार

Bihar: जहानाबाद पहुंचे जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति खुद भ्रष्टाचार के मामले में आकंठ तक डूबा हुआ है और जमानत पर चल रहा है, वह भ्रष्टाचार पर क्या बोल सकता है।

विज्ञापन
Bihar News Jdu State President  In Jehanabad “Tejashwi Is Corrupt No Right to Speak Against Nitish
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए बोला कि वो अपने किए हुए कार्य पर नहीं बोल रहे हैं। वह सरकार पर बोल रहे हैं, ट्रांसफर पोस्टिंग पर बोल रहे हैं, जबकि हकीकत है कि तेजस्वी यादव खुद भ्रष्टाचारी हैं और भ्रष्टाचार का कई आरोप उन पर है।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार के मामले में हुए जमानत पर चल रहे हैं। ऐसी स्थिति में हमारे नेता नीतीश कुमार पर बोलने का उनका कोई हक नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने आगे बताया कि जितने दिनों से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे हैं, उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। यही कारण है कि पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार में एनडीए को 40 में से 30 सीट मिली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव अरबों रुपये की जो संपत्ति अर्जित किए हैं, वह कहां से आई है। इस पर तो कोई बात बोलते नहीं है। वह क्या बोलते हैं और कब क्या बोल रहे हैं इसका कोई ठौर ठिकाना नहीं है। प्रशांत किशोर के जन सुराज पर कटाक्ष करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि वह एजेंसी चलाते हैं। ऐसे लोग बड़े-बड़े पार्टी से ठेकेदारी लेकर एजेंसी चला रहे हैं। उनको भी लगता है कि मुझे एक मौका मिले, लेकिन यह होने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री अशोक चौधरी बोले
जहानाबाद पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने राहुल गांधी के साथ-साथ तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो आरक्षण और जाति जनगणना की बात करते हैं, जब उनका शासन था तो इस बात पर उनका नजरिया कहां था। बिहार की सरकार ने अपने बूते जातीय जनगणना कराई, साथ ही साथ आरक्षण का दायरा भी बढ़ाया। उन्होंने साफतौर पर कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सिर्फ लोगों को वरगलाते हैं। इन्हें ना तो आरक्षण से लेना देना है और ना ही जातीय जनगणना से कोई लेना देना है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जब वोट का समय आता है तब इन लोगों का अंतर आत्मा जाग जाता है और आरक्षण और जातीय जनगणना की बात करने लगते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed