फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Irregularities in Bihar land survey; Former MP Jagdish Sharma's caste changed complaint made to CM

Bihar News: बिहार भूमि सर्वेक्षण में गड़बड़ियां; पूर्व सांसद जगदीश शर्मा की जाति बदली, सीएम से की शिकायत

Sun, 06 Oct 2024 07:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 06 Oct 2024 07:04 PM IST
सार

Bihar Land Survey: पूर्व सांसद जगदीश शर्मा ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। इसमें सर्वेक्षण प्रक्रिया में हुई खामियों को उजागर किया। उन्होंने कहा कि अगर सर्वे की प्रक्रिया सही ढंग से की जाती, तो ऐसी गलतियां न होतीं।

विज्ञापन
Bihar News: Irregularities in Bihar land survey; Former MP Jagdish Sharma's caste changed complaint made to CM
पूर्व सांसद जगदीश शर्मा की जाति बदले जाने का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में वर्तमान में चल रहे भूमि सर्वेक्षण कार्य को लेकर अनेक गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे जमीन मालिक काफी परेशान हैं। इस प्रक्रिया के दौरान कई त्रुटियों के कारण भूमि मालिकों की जाति और जमीन के रिकॉर्ड में गलतियां हो रही हैं, जो सरकार के दावे को सवालों के घेरे में खड़ा कर रही हैं। एक ताजा मामला जहानाबाद के पूर्व सांसद जगदीश शर्मा से जुड़ा है, जिनकी जाति भूमि सर्वेक्षण के अभिलेख में गलत तरीके से दर्ज की गई है।

विज्ञापन

 
सर्वेक्षण में बदली पूर्व सांसद की जाति
पूर्व सांसद जगदीश शर्मा की जाति को सर्वेक्षण के दौरान भूमिहार की जगह ग्वाला (यादव) दर्ज कर दिया गया, जो एक बड़ी गलती मानी जा रही है। जगदीश शर्मा घोसी प्रखंड के कोर्रा गांव के निवासी हैं और राजनीति में उनका लंबा अनुभव रहा है। वे घोसी से छह बार विधायक और एक बार जहानाबाद से सांसद रह चुके हैं। इस गलती ने न केवल भूमि सर्वेक्षण प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि जिले की राजनीतिक हलचलों में भी इस घटना की चर्चा गर्म है।
विज्ञापन

 
पूर्व सांसद ने सीएम को पत्र लिख की शिकायत
जगदीश शर्मा ने इस गलती पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। इसमें सर्वेक्षण प्रक्रिया में हुई खामियों को उजागर किया। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि सर्वेक्षण के प्रथम चरण में अमीनों को जमीन मालिकों से मिलकर सही जानकारी दर्ज करनी चाहिए थी। अगर सर्वे की प्रक्रिया सही ढंग से की जाती, तो ऐसी गलतियां न होतीं। शर्मा ने आरोप लगाया कि कुछ क्षेत्रों में बकाश्त जमीन को रैयतों से छीनने की कोशिश की जा रही है, जो गंभीर चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सर्वेक्षण में सुधार के सुझाव
पूर्व सांसद ने अपने पत्र में सर्वेक्षण प्रक्रिया को सुधारने के लिए कई सुझाव दिए हैं। उनका मानना है कि जिन लोगों के पास अपनी जमीन के पुख्ता कागजात हैं, उनके नाम पर तुरंत रसीद काटने का आदेश दिया जाए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि ग्राम स्तर पर शिविर लगाकर त्रुटियों का निवारण किया जाए, ताकि भूमि मालिकों को राहत मिल सके। उनका मानना है कि जब एक चर्चित व्यक्ति की जाति ही बदल दी जा सकती है, तो सामान्य नागरिकों के साथ क्या हो रहा होगा, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है।

 
सर्वेक्षण के दौरान आ रही अन्य समस्याएं
यह केवल एक मामला नहीं है। पूर्व सांसद ने हुलासगंज प्रखंड के नरमा, किसुनपुर, और बिसुनपुर गांवों में बकाश्त जमीन को रैयतों से छीनने की कोशिशों का भी जिक्र किया है। इससे साफ होता है कि सर्वेक्षण की प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हो रही हैं। इसके कारण कई जमीन मालिकों के साथ अन्याय हो रहा है और उन्हें कानूनी और प्रशासनिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed