{"_id":"67162e413b76eafc9d0a5847","slug":"bihar-news-in-nawada-a-child-put-a-snake-in-his-mouth-thinking-it-was-a-toy-but-he-is-completely-safe-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: खिलौना समझकर मुंह में सांप दबाए बैठा था बच्चा, मां ने देखा तो उड़े होश; जानें फिर क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: खिलौना समझकर मुंह में सांप दबाए बैठा था बच्चा, मां ने देखा तो उड़े होश; जानें फिर क्या हुआ
Mon, 21 Oct 2024 04:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:04 PM IST
सार
Nawada News: बच्चे के पिता चंद्रमणि ने बताया कि पहले उन्हें लगा था कि बच्चा कोई सामान्य खिलौना मुंह में डाल रहा है, लेकिन जब उन्होंने सांप को देखा, तो दहशत में आ गए। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने बताया बच्चे को सुरक्षित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवादा जिले के शिवनगर मुहल्ले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 10 महीने के मासूम हर्ष राज ने गलती से एक सांप के बच्चे को खिलौना समझकर मुंह में डाल लिया। यह घटना उस समय घटी जब हर्ष की मां पास से गुजर रही थी और उसने देखा कि बच्चा एक सांप को मुंह में दबाए हुए था। मां के होश उड़ गए और उसने तुरंत अपने पति को आवाज दी। आनन-फानन में हर्ष के पिता चंद्रमणि कांत ने सांप को मारकर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
उसके बाद घबराए माता-पिता ने तुरंत बच्चे को नवादा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे की जांच की और यह पाया कि हर्ष को कोई नुकसान नहीं हुआ है, क्योंकि सांप जहरीला नहीं था। चिकित्सकों ने आश्वासन दिया कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है और किसी प्रकार का खतरा नहीं है।
विज्ञापन
बच्चे के पिता चंद्रमणि ने बताया कि पहले उन्हें लगा था कि बच्चा कोई सामान्य खिलौना मुंह में डाल रहा है, लेकिन जब उन्होंने सांप को देखा, तो दहशत में आ गए। सौभाग्य से, सांप जहरीला नहीं था और इस कारण मासूम की जान बच गई।
विज्ञापन