फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: In a fight between husband and wife, the wife cut off the husband's tongue

Bihar News: पति-पत्नी के झगड़े में पत्नी ने काट दी पति की जीभ, हालत नाजुक; गया जी का मामला

Thu, 24 Jul 2025 01:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 24 Jul 2025 01:31 PM IST
सार

Bihar; बताया जा रहा है कि छोटे दास और उनकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। सोमवार रात को भी इसी तरह का विवाद हुआ, लेकिन इस बार मामला हिंसा तक पहुंच गया। जीभ काटने की यह घटना घर पर ही हुई

विज्ञापन
Bihar News: In a fight between husband and wife, the wife cut off the husband's tongue
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडई गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां आपसी विवाद के दौरान पत्नी ने पति की जीभ काट दी। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंडई गांव निवासी छोटे दास और उनकी पत्नी के बीच सोमवार देर रात किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान पत्नी ने गुस्से में आकर धारदार चाकू से पति की जीभ काट डाली। खून बहने के बाद घायल छोटे दास को तत्काल खिजरसराय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि छोटे दास और उनकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। सोमवार रात को भी इसी तरह का विवाद हुआ, लेकिन इस बार मामला हिंसा तक पहुंच गया। जीभ काटने की यह घटना घर पर ही हुई, जिसके बाद खून निकलता देख परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बिहार में फिर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल; घटनास्थल पर फैली दहशत

सूत्रों के मुताबिक, घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचे छोटे दास के साथ उनकी पत्नी भी थी। यहां भी दोनों के बीच बहस होती रही, जिसे अस्पताल स्टाफ ने शांत कराया। इस मामले में अब तक खिजरसराय थाना में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, खिजरसराय स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ. मीना राय ने बताया कि घायल अवस्था में एक व्यक्ति को लाया गया था, जिसकी जीभ कटी हुई थी। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed