{"_id":"674168a7743c38ab8a00ee97","slug":"bihar-news-girl-s-cousin-killed-in-harsh-firing-during-tilak-ceremony-in-gaya-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : तिलक समारोह में मची भगदड़, हर्ष फायरिंग में लड़की के ममेरे भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : तिलक समारोह में मची भगदड़, हर्ष फायरिंग में लड़की के ममेरे भाई की मौत
Sat, 23 Nov 2024 11:01 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 23 Nov 2024 11:01 AM IST
सार
Bihar : तिलक कार्यक्रम चल रहा था। तभी अचानक तिलक का माहौल बिगड़ गया। लोग इधर उधर भागने लगे। लोग चिल्ला-चिल्लाकर कहने लगे अब नहीं चढ़ेगा तिलक। कुछ ही देर में पुलिस भी वहां पहुंच गई।
विज्ञापन
टिकारी थाना गया
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गया में तिलक समारोह के दौरान हुए हर्ष फायरिंग में लड़की के ममेरे भाई की मौत हो गई। घटना टिकारी थाना क्षेत्र के खड़गपुरा गांव की है। मृतक की पहचान जगदीशपुर गांव निवासी पूर्व प्रमुख अनिल पासवान के पुत्र कुंदन कुमार (25) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
तिलक के दौरान लड़का पक्ष करने लगे हर्ष फायरिंग
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि रणजी पासवान के पुत्र का तिलक कार्यक्रम चल रहा था। लड़की पक्ष के लोग आंगन में तिलक चढ़ाने की तैयारी कर रहे थे। इसी क्रम में लड़का पक्ष के तरफ से लोग हर्ष फायरिंग करने लगे। इसी दौरान एक गोली लड़की पक्ष के एक युवक को लग गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आननफानन में जख्मी कुंदन को अनुमंडलीय अस्पताल टिकारी लाया गया। लेकिन स्थिति गंभीर होने की वजह से चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया। लेकिन गया ले जाने के क्रम में ही कुंदन की मौत हो गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी। हर्ष फायरिंग में युवक की मौत की सूचना मिलते ही टिकारी थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई। इस घटना के बाद तिलक कार्यक्रम को रद कर दिया गया। टिकारी थाना की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया। घायल युवक लड़की का ममेरा भाई था।
विज्ञापन