फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Gaya Police and STF team arrested a Naxalite carrying a reward of Rs 1 lakh

Bihar News: गया में एक लाख इनामी नक्सली गिरफ्तार, पुलिस और एसटीएफ की टीम ने की संयुक्त कार्रवाई

Sat, 12 Oct 2024 09:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 12 Oct 2024 09:34 PM IST
सार

Gaya News: एसएसपी आशीष भारती ने कहा कि इस कुख्यात नक्सली की गिरफ्तारी से इलाके में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। क्षेत्र में पुलिस और अर्धसैनिक बलों द्वारा एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Gaya Police and STF team arrested a Naxalite carrying a reward of Rs 1 lakh
पुलिस की गिरफ्त में वांछित इनामी नक्सली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया में पुलिस और एसटीएफ की विशेष टीम ने शनिवार को बड़ी कामयाबी हासिल कर एक लाख के इनामी नक्सली मुन्ना रवानी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी उर्फ मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आशीष भारती ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मुन्ना रवानी दर्जनों नक्सली घटनाओं में वांछित था और काफी समय से फरार चल रहा था।
विज्ञापन

 
पुलिस ने बताया कि मुन्ना रवानी की गिरफ्तारी के लिए गया पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और एसटीएफ की टीम ने मऊ थानाक्षेत्र के घिरसिंडी गांव में उसके घर पर छापेमारी की, जहां वह अपने परिवार से मिलने आया था। पुलिस की उपस्थिति को भांपते ही मुन्ना भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस बल ने उसे खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भी 22 अप्रैल 2024 को धनगाई थानाक्षेत्र के सिमरौवा गांव में उसे पकड़ने की कोशिश की गई थी, लेकिन तब वह पुलिस पर फायरिंग कर जंगल और पहाड़ों की आड़ लेकर फरार हो गया था।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मुन्ना रवानी पर गया जिले के कई थानों, जैसे कोंच, शेरघाटी, टिकारी और नवादा जिले के रजौली थाना में नक्सली कांड दर्ज हैं। इन मामलों में वह लंबे समय से फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने नक्सली दस्तावेज और कई खोखे भी बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नक्सली गतिविधियों पर लगेगा अंकुश
एसएसपी आशीष भारती ने कहा कि इस कुख्यात नक्सली की गिरफ्तारी से इलाके में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। क्षेत्र में पुलिस और अर्धसैनिक बलों द्वारा एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं, जिसके तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में एरिया डॉमिनेशन से लेकर कई कार्रवाइयां की जा रही हैं। इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी से नक्सली गतिविधियों में कमी आने की संभावना है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed