फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Four people including a woman shot during robbery in Gaya, two critical

Bihar News: लूट के दौरान महिला समेत चार को मारी गोली, दो गंभीर; गया में वारदात, अंधाधुंध फायर करने लगे अपराधी

Wed, 02 Oct 2024 04:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 02 Oct 2024 04:01 PM IST
सार

Gaya News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि तीन लाख रुपये की लूट हुई है। इस वारदात के बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस घटनास्थल पर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Four people including a woman shot during robbery in Gaya, two critical
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जिले में अपराधियों ने एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है, जिसमें ताबड़तोड़ गोलीबारी के दौरान महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बुनियादगंज थानाक्षेत्र के खाजहापुर में स्थित निजी फाइनेंस कंपनी आईबीएम फ्यूचर निधि में हुई। घायलों को तुरंत अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां से दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। घायल व्यक्तियों में फाइनेंस कंपनी के डायरेक्टर रणविजय, किरायेदार राकेश और उनकी बहन नेहा शामिल हैं।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे जैसे ही बैंक खुला, लगभग आठ से 10 हथियारबंद नकाबपोश अपराधी बैंक में घुसे। उन्होंने हथियार के बल पर सभी कर्मचारियों को बंधक बना लिया और मोबाइल फोन भी छीन लिए। इसके बाद, अपराधियों ने बैंक से करीब आठ से 10 लाख रुपये लूटने की कोशिश की। जब वे लूट के बाद भागने लगे, तभी बैंक के डायरेक्टर रणविजय सिंह अंदर आने लगे। इस दौरान चोर-चोर की आवाज सुनकर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे रणविजय को गोली लग गई। इसके अलावा किराएदार राकेश और उनकी बहन नेहा भी गोली की आवाज सुनकर बाउंड्री से झांक रहे थे, तब उन्हें भी गोली लगी।
विज्ञापन



 
इस घटना के बाद मुफस्सिल थाना और बुनियादगंज थाना की पुलिस ने नाकाबंदी कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि तीन लाख रुपये की लूट हुई है। इस वारदात के बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस घटनास्थल पर छानबीन कर रही है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस घटना ने स्थानीय लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। लोगों का कहना है कि ऐसी वारदातें उनके सुरक्षा को चुनौती दे रही हैं और पुलिस से बेहतर सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। इस लूट की घटना ने यह साबित कर दिया है कि अपराधियों के हौसले अब पहले से भी ज्यादा बढ़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed