फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News Former Mauritius President Rajeshwar Purryag performed Pind Daan Gaya offered water in Falgu river

Bihar News: मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति राजकेश्वर पुरयाग ने गया में किया पिंडदान, फल्गु नदी में जल तर्पण किए

Mon, 06 Jan 2025 02:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 06 Jan 2025 02:51 PM IST
सार

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति राजकेश्वर पुरयाग ने गया में पिंडदान किया। बता दें कि इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे।

विज्ञापन
Bihar News Former Mauritius President Rajeshwar Purryag performed Pind Daan Gaya offered water in Falgu river
राजकेश्वर पुरयाग गया में पिंडदान करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति राजकेश्वर पुरयाग सोमवार को मोक्षभूमि गयाजी पहुंचे। जहां उन्होंने प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में भगवान विष्णु की विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद वे देवघाट पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान कर्मकांड किया। साथ ही फल्गु नदी के जल से तर्पण भी किया।

विज्ञापन




स्थानीय गयापाल गाजो पंडा के द्वारा पूरे विधि-विधान से पिंडदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। गाजो पंडा ने बताया कि मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति के द्वारा अपने पितरों की मोक्ष कामना के साथ पिंडदान कर्मकांड किया गया है। साथ ही मोक्षदायनी फल्गु नदी के जल से तर्पण कर्मकांड भी किया गया है।
विज्ञापन




गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति राजकेश्वर पुरयाग वर्ष 2012 से 2015 तक मॉरिशस के 5वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था। उन्हें नैतिकनल असेंबली द्वारा मॉरिशस का राष्ट्रपति चुना गया था। सोमवार को वे सर्वप्रथम सड़क मार्ग से बोधगया पहुंचे, जहां एक निजी होटल में उन्होंने विश्राम किया। इसके बाद पिंडदान कर्मकांड को लेकर प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर पहुंचे थे। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। पूरे विधि-विधान से अपने पितरों के मोक्ष की प्राप्ति के लिए उन्होंने पिंडदान कर्मकांड किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed