फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Former BJP MLA Anil Singh accused of assault

Bihar: भाजपा के पूर्व विधायक अनिल सिंह पर मारपीट का आरोप, भाजपा कार्यकर्ता ने ही दर्ज करा दिया केस; जानें

Mon, 12 May 2025 10:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 12 May 2025 10:43 PM IST
सार

Bihar: अविनाश ने शिकायत में कहा कि अगर भविष्य में उन्हें कोई नुकसान होता है तो इसके जिम्मेदार अनिल सिंह और उनके तीनों सहयोगी होंगे। नगर थाना पुलिस ने अनिल सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar News: Former BJP MLA Anil Singh accused of assault
भाजपा के पूर्व विधायक अनिल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसुआ के बीजेपी से पूर्व विधायक अनिल सिंह पर एक बीजेपी कार्यकर्ता ने मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित कार्यकर्ता अविनाश कुमार ने नगर थाना में लिखित शिकायत दी है। उन्होंने जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन


अविनाश कुमार वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कोचगांव के रहने वाले हैं। वे बीजेपी के सोशल मीडिया क्षेत्रीय प्रभारी हैं। उन्होंने बताया कि 8 मई की शाम 5 बजे वे अपने साथी के साथ परिसदन भवन नवादा नगर विकास व आवास मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री जीवेश मिश्रा से मिलने गए थे। वहां हिसुआ के पूर्व विधायक अनिल सिंह, उनके सहयोगी मुरारी सिंह, चितरंजन कुमार और पकड़िया गांव के संतोष कुमार ने गाली-गलौज की। फिर लात-घूंसे से मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


पढ़ें: प्रेमी युगल ने कोर्ट परिसर में लिए सात फेरे, अधिवक्ता की मौजूदगी में की शादी; सात साल से थे रिश्ते में    
विज्ञापन
विज्ञापन


अविनाश ने शिकायत में कहा कि अगर भविष्य में उन्हें कोई नुकसान होता है तो इसके जिम्मेदार अनिल सिंह और उनके तीनों सहयोगी होंगे। नगर थाना पुलिस ने अनिल सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed