{"_id":"664f1504d8e8b8bf2905163a","slug":"bihar-news-fire-caused-by-short-circuit-in-restaurant-caused-loss-worth-lakhs-domestic-cylinder-exploded-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने किया लाखों का नुकसान, घरेलू सिलेंडर फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने किया लाखों का नुकसान, घरेलू सिलेंडर फटा
Thu, 23 May 2024 03:36 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 23 May 2024 03:36 PM IST
सार
गया के नवादा में पुरानी बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में आज सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग के कारण रेस्टोरेंट में रखे घरेलू सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया लेकिन रेस्टोरेंट बंद होने के कारण किसी भी तरह की जनहानि की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवादा के पुरानी बाजार कलाली रोड के रास्ते पर स्थित खाना खजाना रेस्टोरेंट में आज सुबह शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारण रेस्टोरेंट में रखे घरेलू गैस सिलेंडर में भी ब्लास्ट हो गया लेकिन शहर में सवेरे से हो रही बारिश के कारण रेस्टोरेंट बंद था, जिससे किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट रजत शर्मा नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है। सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी सोम बहादुर तमांग ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण रेस्टोरेंट में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। रेस्टोरेंट में घरेलू सिलेंडर का भी प्रयोग हो रहा था, जिसमें आग के कारण ब्लास्ट हो गया।
विज्ञापन