फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News Father and daughter were together running business of selling illegal weapons in Aurangabad

Bihar News: बाप-बेटी मिलकर रहे थे अवैध हथियार बेचने का धंधा, पुलिस ने दबोचा, जानें पूरा मामला

Thu, 19 Dec 2024 06:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 19 Dec 2024 06:59 PM IST
सार

बाप और बेटी मिलकर अवैध हथियार बेचने का धंधा कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया है। मामला बिहार में औरंगाबाद जिले का है।

विज्ञापन
Bihar News Father and daughter were together running business of selling illegal weapons in Aurangabad
पुलिस और गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाप और बेटी मिलकर अवैध हथियार और कारतूस बेंचने का धंधा कर रहे थे। धंधा चल भी रहा था, लेकिन पुलिस को इसकी भनक लग गई। भनक लगते ही पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की और बाप-बेटी को धर दबोचा। बाप-बेटी अवैध हथियारों को शायद बेच चुके थे या उन्हें पुलिस के आने की पहले से भनक हो गई होगी, इस कारण पुलिस को मौके से अवैध हथियार तो नहीं मिले, लेकिन कुछ जिंदा कारतूस जरूर मिले हैं। मामला औरंगाबाद के ओबरा थाना के मायापुर का है।

विज्ञापन


दाउदनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कुमार ऋषिराज ने बताया कि अवैध हथियार और कारतूसों की तस्कर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ओबरा पुलिस ने दो अवैध हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अवैध हथियार तस्करों में ओबरा थाना के मायापुर निवासी सुभाष यादव (55) एवं पिंकी देवी (27) शामिल हैं। दोनों रिश्ते में बाप-बेटी हैं और दोनों ही मिलकर अवैध हथियारों की बिक्री का धंधा चलाते थे। दोनों के पास से पुलिस ने तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ओबरा थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि मायापुर के सुभाष यादव एवं उनकी पुत्री पिंकी देवी द्वारा लंबे समय से अवैध हथियार एवं गोली की बिक्री का धंधा किया जा रहा है। दोनों घर से अवैध हथियार और कारतूस की बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस ने गुरुवार को मायापुर पहुंचकर सुभाष यादव के घर में छापेमारी की। इस दौरान पूरे घर की सघन तलाशी ली गई। तलाशी में घर से हथियार तो नहीं मिले। लेकिन तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने सुभाष यादव एवं उसकी पुत्री पिंकी देवी को गिरफ्तार कर ओबरा थाना लाया गया। थाना में पूछताछ के दौरान बाप-बेटी ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि उनके द्वारा अवैध हथियार और कारतूस की बिक्री का धंधा किया जाता रहा है। यह भी स्वीकार किया वे अपराधियों को अवैध हथियार और जिंदा कारतूसों की सप्लाई करते हैं। मामले में पुलिस ने भादंवि की सुसंगत धाराओं के तहत ओबरा थाना में प्राथमिकी संख्या 523/24 दर्ज की है। प्राथमिकी के बाद पुलिस ने गिरफ्तार बाप-बेटी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed