फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Corona cases in bihar, dalai lama gaya event under covid risk, myanmar citizen positive report

COVID Cases: आकर लौट गया, तब पता चला विदेशी नागरिक कोरोना पॉजिटिव था; दलाई लामा के कार्यक्रम पर कोरोना संकट

Thu, 04 Jan 2024 06:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 04 Jan 2024 06:55 PM IST
सार

COVID Cases: गया में दलाई लामा के कार्यक्रम पर कोरोना संकट मंडराने लगा है। बता दें कि गुरुवार को जिले में दो व्यक्तियों का कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसमें से एक व्यक्ति म्यांमार देश का निवासी है। जो वापस अपने देश लौट चुका है। ये दलाई लामा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया हुआ था। 

विज्ञापन
Bihar News: Corona cases in bihar, dalai lama gaya event under covid risk, myanmar citizen positive report
विदेशी नागरिक कोरोना पॉजिटिव निकला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठंड का मौसम आते ही गया में एक बार फिर से कोरोना ने विकराल रुप धारण करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को जिले में दो व्यक्तियों का कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसमें से एक व्यक्ति म्यांमार देश का निवासी है, जो वापस अपने देश लौट चुका है। उक्त पर्यटक का सैंपल एक जनवरी को गया में लिया गया था। वहीं दूसरी ओर बाराचट्टी प्रखंड क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बच्चे का कोरोना रिपोर्ट भी पॉजीटिव पाया गया है। दो केस सामने आए हैं, लेकिन विदेशी नागरिक के केस में स्वास्थ्य विभाग संक्रमण की चेन को कैसे समझे, इसी पर माथापच्ची चल रही है। विदेशी नागरिक के ठहरने और दलाई लामा के कार्यक्रम के दौरान उसके मेलजोल का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


दलाई लामा के कार्यक्रम पर कोरोना का साया
विदेशी पर्यटक के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग उसकी ट्रैवेल हिस्ट्री निकालने में जुट गया है। दरअसल वर्तमान में बौद्धों के शीर्ष धर्मगुरु दलाई लामा बोधगया में प्रवास कर रहे हैं। उनके कार्यक्रम को लेकर बोधगया में विदेशी सैलानियों की भीड़ उमड़ी पड़ी है। महाबोधि मंदिर में अब मास्क को अनिवार्य भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

 

बीते दिनों 9 मिले थे कोरोना एक्टिव केस
गया जिले में कोरोना एक्टिव केस की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब एक विदेशी नागरिक समेत 11 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या हो गई है। इधर, गया के सिविल सर्जन डॉ. रंजन कुमार सिंह ने बताया कि जिले में गुरुवार को कोरोना के दो नए केस सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि नए मिले कोरोना संक्रमितों में म्यांमार के एक विदेशी पर्यटक सहित बाराचट्टी प्रखंड क्षेत्र का पांच वर्षीय बच्चा शामिल है। उन्होंने बताया कि सभी का सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए पटना भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed