फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Chirag Paswan's election rally in Gaya: Target on RJD: NDA, LJP Ram Vilas

Bihar: चिराग बोले- बिहार आजादी के 75 साल बाद भी विकसित राज्य नहीं बन पाया, राजद ने केवल बांटने का काम किया

Sat, 26 Jul 2025 03:47 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 26 Jul 2025 03:47 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि मेरे विरोधियों ने पहले पार्टी को तोड़ने का काम किया गया, फिर परिवार को तोड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन न तो पार्टी समाप्त हुई और न ही चिराग पासवान। वे लोग भूल जाते हैं कि चिराग शेर का बेटा है। इसलिए अब जरूरत है एकजुट होकर बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट को घर-घर पहुंचाने की।

विज्ञापन
Bihar News: Chirag Paswan's election rally in Gaya: Target on RJD: NDA, LJP Ram Vilas
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया के गांधी मैदान में लोकजनशक्ति पार्टी रामबिलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नव संकल्प महासभा को संबोधित किया। महासभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में कुछ महीनों के बाद विधानसभा चुनाव होने वाला है। यह चुनाव हमारे आने वाले पांच वर्षों का भविष्य निर्धारित करेंगे। आज भी, आजादी के 75 साल बाद भी इस बात की तकलीफ होती है कि बिहार एक विकसित राज्य नहीं बन पाया है। छोटी-छोटी मूलभूत समस्याएं बनी हुई हैं। भारत के सभी राज्य एक साथ आजाद हुए, लेकिन बिहार अन्य राज्यों की तरह पिछड़ा राज्य बना हुआ है। कौन जिम्मेदार है? कौन जवाबदेह है? अब समय आ गया है कि बिहार को पिछड़ा बनाए रखने वालों को जवाब दिया जाए।

विज्ञापन


दूसरे राज्यों के लोग एकजुट होकर अपने राज्य के विकास की बात करते हैं, जबकि यहां हमें सिर्फ जाति और धर्म में बांटकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकी जाती है। बिहार में राजद को 15 साल तक मौका दिया गया, जिसने धर्म और मजहब में बांटने का काम किया। जाति और साम्प्रदायिकता में बांटकर अपनी रोटी सेंकी जा रही है। माई समीकरण है, तो हमलोगों का भी MY है जिसमें महिलाएं और युवा शामिल हैं। बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट करना है। बेहतर शिक्षा और रोजगार अपने जिले, राज्य और पंचायत में मिले, इस सोच के साथ बिहार को आगे बढ़ाने का काम करना है। साम, दंड, भेद का सहारा लेकर डर और भय का माहौल बनाने का काम किया गया। राजद और कांग्रेस ने लोकसभा में डराने का प्रयास किया था। झूठा प्रचार किया कि एनडीए की सरकार आ जाएगी तो आरक्षण समाप्त हो जाएगा और हत्या कर दी जाएगी। इन सब बातों से लोगों को डराया गया। न संविधान समाप्त हुआ, न आरक्षण। लोगों ने बांटकर राजनीतिक लाभ लेने का काम किया है। बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट को समाप्त करने की साजिश की जा रही है। ये लोग बिहार को आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते हैं। चिराग पासवान को समाप्त करने का हर संभव प्रयास किया गया।
विज्ञापन

चुनाव से पहले राजद के इन प्रकोष्ठों का गठन, लालू प्रसाद ने पूर्व मंत्रियों और सांसदों को बनाया अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन


विधि व्यवस्था और कानून व्यवस्था को ठीक करने की जरूरत है
चुनाव में विपक्षी दल के नेता हाथ जोड़कर विकास की बात करेंगे, तो उनसे पूछिए कि उन्होंने बिहार के युवाओं को पलायन करने पर मजबूर क्यों किया। बर्बादी के कगार पर काम किया गया है। हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं। बिहार फर्स्ट के शासनकाल में अगर एक भी अपराध की घटना होगी, तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। 90 के दशक में अपराधिक घटनाएं होती थीं, वह भी स्वीकार नहीं की जाती थीं और अब भी नहीं होनी चाहिए। विधि व्यवस्था और कानून व्यवस्था को ठीक करने की जरूरत है। वहीं मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर हो रहे विरोध कर लेकर कहा कि देश के किसी भी नागरिक के साथ अन्याय नहीं होगा, लेकिन अगर कोई देश में घुसपैठिया है, तो उसे वोट देने के अधिकार का दुरुपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


चिराग पासवान ने कहा- समाज और देश के लिए आवश्यक हो गया एनडीए
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि हम एनडीए में हैं। हमें एनडीए की मदद करनी है। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। उन्हें एनडीए को मजबूत करना चाहिए। अगर वह 2020 की नीति को अपनाते हैं, तो यह बहुत अच्छी बात होगी। क्योंकि आज एनडीए समाज और देश के लिए आवश्यक हो गया है। नरेंद्र मोदी और नितीश कुमार सभी प्रकार का विकास कर रहे हैं। अगर कोई एनडीए का विरोध करता है, तो मुझे लगता है कि उसके मन में राज्य और देश के लोगों के प्रति अच्छे भाव नहीं हैं। और अगर इसे मजबूत करने का काम किया जा रहा है, तो हम इसकी सराहना करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed