फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News Cannabis was being cultivated on large scale in highly Naxal area in Aurangabad police destroyed

Bihar News: अति नक्सल इलाके में हो रही थी भारी पैमाने पर गांजे की खेती, पुलिस ने फसल को किया तहस-नहस

Thu, 19 Dec 2024 09:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 19 Dec 2024 09:20 PM IST
सार

बिहार के औरंगाबाद जिले में अति नक्सल इलाके में भारी पैमाने पर गांजे की खेती हो रही थी। पुलिस ने फसल को तहस-नहस कर दिया।

विज्ञापन
Bihar News Cannabis was being cultivated on large scale in highly Naxal area in Aurangabad police destroyed
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद के अति नक्सल प्रभावित इलाकों में भारी पैमाने पर अफीम की खेती के बाद अब गांजे की भी खेती होने लगी है। पुलिस ने पहले भी कई बार अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। इस बार पुलिस ने गांजे की खेती का खुलासा किया है।

विज्ञापन


पुलिस के खुलासे के मुताबिक, अति नक्सल प्रभावित मदनपुर के बादम में गांजे की खेती हो रही थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खेत में लहलहा रही गांजे की बड़ी फसल को तहस नहस कर दिया है। मामले में पुलिस ने एक गांजा कृषक को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन




खुफिया इनपुट से हुई पुलिस को गांजे की खेती की जानकारी
औरंगाबाद सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-2) अमित कुमार ने बताया कि औरंगाबाद पुलिस मादक पदार्थों के निर्माण, उत्पादन और बिक्री के खिलाफ भी सख्ती से अभियान चला रही है। अभियान के दौरान प्रतिदिन बड़ी मात्रा में अवैध महुआ चुलाई शराब और देसी विदेशी शराब की लगातार बरामदगी हो रही है। अभियान के दौरान चार दिन पहले ही पुलिस ने रफीगंज के चरकावां निचलाडीह में हो रही गांजी की खेती को नष्ट किया था। इसी कड़ी में मदनपुर पुलिस को खुफिया इनपुट मिला कि बादम गांव में गांजे की खेती हो रही है। इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने ठोस जानकारी हासिल करते हुए यह पता लगाया कि कहां और किसके द्वारा गांजें की अवैध खेती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी ने गांजा कृषक को दबोचा
पूरी जानकारी हासिल करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। गठित एसआईटी ने बाद में जाकर छापेमारी की और गांजे की खेती कर रहे गांव के ही गांजा कृषक लक्ष्मण सिंह भोक्ता को धर दबोचा। 


साथ ही पुलिस ने गांजा कृषक के खेत में लहलहा रहे गांजा के 178 बड़े हरे पौधे को भी मौके पर तहस-नहस कर दिया। मामले में पुलिस ने लक्ष्मण सिंह भोक्ता को विधिवत गिरफ्तार कर मदनपुर थाना लाया। पूछताछ में उसने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि वह पिछ्ले कई साल से गांजे की खेती कर रहा है। इससे उसे अच्छी-खासी आमदनी होती रही है। पुलिस को इसकी जानकारी नहीं होने से उसका धंधा फल-फूल रहा था। लेकिन इस बार वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मामले में पुलिस ने भादंवि की सुसंगत धाराओं के तहत मदनपुर थाना में प्राथमिकी संख्या-536/24 दर्ज की है। प्राथमिकी के बाद पुलिस ने गिरफ्तार गांजा कृषक लक्ष्मण सिंह भोक्ता (58) को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed