फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News body of youth from Jharkhand was found hanging from noose in forest of Nawada police investigation

Bihar News: झारखंड के युवक का शव नवादा के जंगल में फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 26 Apr 2025 01:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 26 Apr 2025 01:59 PM IST
सार

Dead Body of Youth From Jharkhand: झारखंड के युवक का शव नवादा के जंगल में फंदे से लटका मिला। पुलिस जांच में जुटी हुई है। सूचना मिलते ही रजौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
Bihar News body of youth from Jharkhand was found hanging from noose in forest of Nawada police investigation
परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा जिले में रजौली थाना क्षेत्र के ढेरवा गांव में शुक्रवार देर शाम एक युवक का शव डेलवा गांव के जंगल से बरामद हुआ। सूचना मिलते ही रजौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान झारखंड के जयनगर निवासी सुनील सिंह के रूप में हुई। उसकी उम्र 30 साल थी। वह मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। एक महीने पहले छुट्टी पर घर आया था।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि वह दो दिन से लापता था। परिवार के लोग काफी खोजबीन कर रहे थे, पर कुछ पता नहीं चल सका। परिजन इसको लेकर काफी परेशान थे। आखिरकार नवादा की पुलिस के द्वारा मृत होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा। सूचना पर मृतक के परिजन भी पहुंचे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आतंकी हमले के विरोध में मुंगेर बाजार बंद, लोगों ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि सुनील की शादी 15 साल पहले हुई थी। उसका एक बेटा भी है। घर में सब कुछ सामान्य चल रहा था। परिवार लोगों को संदेह है कि यह आत्महत्या है या हत्या। परिजन समझ नहीं पा रहे कि उसने आत्महत्या क्यों की। परिवार ने पुलिस से न्याय की मांग की है। पुलिस ने भरोसा दिया है कि जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। सुनील सिंह के मृत्यु खबर पाकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों को चिंता है कि अब उसके बेटे और पत्नी की देखभाल कैसे होगा।

यह भी पढ़ें: पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों के साथ मारपीट कर लूटपाट, दो सूटकेस ले गए बदमाश, बैठने को लेकर हुआ था विवाद

रजौली थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शव फांसी के फंदे से बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। आखिरकार यह आत्महत्या है या हत्या है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है, ताकि इसका पटाक्षेप किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed