{"_id":"680c96532bf4f2ec3208e2d0","slug":"pahalgam-attack-munger-market-closed-in-protest-against-terrorist-attack-raised-slogans-pakistan-murdabad-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pahalgam Attack: आतंकी हमले के विरोध में मुंगेर बाजार बंद, लोगों ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pahalgam Attack: आतंकी हमले के विरोध में मुंगेर बाजार बंद, लोगों ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
Sat, 26 Apr 2025 01:46 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:46 PM IST
सार
Munger Market Closed: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में मुंगेर बाजार बंद है। विरोध के दौरान लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
बाजार बंद कर विरोध करते हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए पर्यटकों की हत्या के विरोध में मुंगेर बाजार आज पूरी बंद है। मुंगेर चेंबर ऑफ कॉमर्स के आवाह्न पर यह बंद किया गया है। चेंबर के सदस्यों और व्यवसाइयों ने शहर में घूम-घूम कर दुकान बंद करवाई। सदस्यों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद आतंकी पर कार्रवाई हो, इसको लेकर जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
वहीं, सिर्फ आवश्यक सेवा जैसे मेडिकल स्टोर, दूध की दुकान और डॉक्टर के क्लीनिक खुल रहे। चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव संतोष अग्रवाल और मनोज जैन ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकी की पर्यटकों के द्वारा हत्या कायरता पूर्ण है। इससे देश के हिंदुस्तानी बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों के साथ मारपीट कर लूटपाट, दो सूटकेस ले गए बदमाश, बैठने को लेकर हुआ था विवाद
विज्ञापन
पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी को मारेंगे
मनोज जैन ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है। वह इसका जवाब पाकिस्तानियों को जरूर देंगे। सचिव संतोष अग्रवाल ने कहा, अगर सरकार हम लोगों को छोड़ दे तो पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मारेंगे। इस दौरान सदस्यों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी भी की। सभी विपक्षी दल और दुकानदार ने इस बंद का समर्थन किया है। चेंबर के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताते हुए कहा कि वह इस हमले पर उचित जवाब देंगे।
यह भी पढ़ें: CM नीतीश ने बिहार प्रदेश जदयू विधि प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित अधिवक्ता समागम का किए उद्घाटन, कही ये बात