फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News body of big businessman from Pune was found in Jehanabad which caused a stir in Patna

Bihar News: पुणे के किस बड़े व्यवसायी का शव जहानाबाद में मिला, जो राजधानी पटना तक हड़कंप मच गया

Tue, 15 Apr 2025 02:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 15 Apr 2025 02:18 PM IST
सार

Pune Businessman: कुछ दिन पहले घोसी थाना क्षेत्र के झुनकी और मननपुर के बीच एक शव मिला था। अज्ञात शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवा दिया। लेकिन, अब जो जानकारी सामने आई है, इससे हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
Bihar News body of big businessman from Pune was found in Jehanabad which caused a stir in Patna
जहानाबाद नगर थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र में पुणे के एक स्क्रैप व्यवसायी की बिहार के जहानाबाद जिले में हत्या हो गई है। जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र स्थित मननपुर गांव के पास से बीते शनिवार (12 अप्रैल, 2025) की एक सुबह लाश मिली थी। सोमवार (14 अप्रैल, 2025) को शव की पहचान हो पाई है। मृतक की पहचान महाराष्ट्र के पुणे के स्क्रैप व्यवसायी लक्ष्मण साधु शिंदे के रूप में हुई है। वह स्क्रैप के व्यवसाय से जुड़े थे। इस मामले में पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


घोसी के एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद जहानाबाद भेजकर पोस्टमॉर्टम करा दिया था। अब शव की पहचान महाराष्ट्र के पुणे के स्क्रैप व्यवसायी के रूप में हुई है। इस मामले में पटना के हवाई अड्डा थाने में व्यवसायी के अपहरण का मामला भी दर्ज किया गया था। विस्तृत जानकारी पटना पुलिस दे सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जेपी से उबरी कांग्रेस, लालू यादव से नहीं पार पा सकी, बिहार विधानसभा में 196 से चार पर आई
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे मामले में जहानाबाद के एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि घोसी थाने में यूडी केस दर्ज किया गया था। पटना की टीम से बात हुई है। हवाई अड्डा थाने में केस दर्ज हुआ है। वहां की भी टीम आई है। नालंदा और जहानाबाद की पुलिस भी जांच कर रही है। मुख्य जांच पटना पुलिस कर रही है, क्योंकि हवाई अड्डा थाने में मामला दर्ज है। 


एसपी ने कहा कि अपराधी इनको (व्यवसायी) लेकर पटना, नालंदा, नवादा और जहानाबाद के बॉर्डर पर घूमें होंगे तो उन सभी बिंदुओं पर भी जांच हो रही है। अपराधियों के बारे में पटना पुलिस ही जानकारी दे पाएगी। व्यवसायी के बारे में एसपी ने कहा कि वो किस सिलसिले में आए, किसने बुलाया, किनके संपर्क में आए, ये अनुसंधान के बाद पता चलेगा। 

यह भी पढ़ें: छोटे भाई ने बड़े को घोंपा चाकू, हालत गंभीर; आपसी विवाद के बाद सनकी युवक ने ऐसा किया

अज्ञात शव समझ पोस्टमॉर्टम करा दिया
बता दें कि शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। उसके बाद शव को अज्ञात समझकर उसका पोस्टमॉर्टम करा दिया गया था। माना जा रहा था कि कहीं दूसरी जगह हत्या के बाद शव को लाकर गांव में फेंक दिया गया होगा। अब जब पहचान हो गई है तो पटना से लेकर जहानाबाद तक हड़कंप मच गया है। इस घटना की सभी बिंदुओं पर जहानाबाद पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल, किसी की गिरफ्तारी इस मामले में नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed