{"_id":"66bf69de34d07455060d3a17","slug":"bihar-news-body-of-a-youth-found-on-bank-of-a-canal-in-nawada-suspected-to-have-been-beaten-to-death-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नवादा में नहर किनारे मिला युवक का शव, पीट-पीट कर हत्या किए जाने की आशंका; मौके पर पहुंची FSL टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नवादा में नहर किनारे मिला युवक का शव, पीट-पीट कर हत्या किए जाने की आशंका; मौके पर पहुंची FSL टीम
Fri, 16 Aug 2024 08:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 16 Aug 2024 08:31 PM IST
सार
Nawada News: नहर किनारे शव मिलने को लेकर डीएसपी महेश चौधरी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस हर पहलू पर जांच करेगी।
विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नवादा में शुक्रवार को नहर के किनारे एक युवक का शव मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। मृतक के चाचा ने हत्या का आरोप लगाया है। वारसलीगंज थानाक्षेत्र के जियापुर गांव के पास नहर किनारे एक युवक की लाश को पुलिस ने बरामद किया है। आशंका है कि पीट-पीट कर युवक की हत्या की गई है। मृतक युवक की पहचान मुकेश चौहान (20) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
मृतक के चाचा वाल्मीकि चौहान ने कहा कि एक व्यक्ति खेत में काम करने को लेकर लगातार दबाव बना रहा था। तीन दिन से लगातार घर पर आकर खेत में काम करने के लिए कह रहा था। लेकिन मुकेश चौहान ने काम करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि पीट-पीट कर मुकेश की हत्या कर दी गई है। हत्या की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक का शव घर से काफी दूर नहर किनारे मिला है। पुलिस ने मामले की विशेष जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं, हत्या की जानकारी मिलते ही नवादा के पुलिस कप्तान के आदेश पर फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर भेजा गया है। साथ ही पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए। उसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई। स्पेशल टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। डीएसपी महेश चौधरी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस हर पहलू पर जांच करेगी।