फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Block Park Officer riding bike died after being crushed by truck in Aurangabad; another injured

Accident News: बिहार सरकार के अधिकारी की सड़क हादसे में मौत, बाइक सवार प्रखंड उद्यान अधिकारी को ट्रक ने कुचला

Tue, 05 Mar 2024 04:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 05 Mar 2024 04:54 PM IST
सार

Aurangabad Hindi News: औरंगाबाद में एक बाइक से जा रहे दो प्रखंड उद्यान अधिकारियों को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में एक अधिकारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। अधिकारी के मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Bihar News: Block Park Officer riding bike died after being crushed by truck in Aurangabad; another injured
अस्पताल में रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र में जसोइया मोड़ के पास मंगलवार को एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में ओबरा प्रखंड के प्रखंड उद्यान पदाधिकारी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक और उद्यान पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


मृतक की पहचान ओबरा के प्रखंड के उद्यान पदाधिकारी राकेश प्रजापति (50) के रूप में की गई है। वह मूल रूप से कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिसौड़ा गांव के रहने वाले हैं। जबकि घायल उद्यान पदाधिकारी की पहचान नालंदा जिले के परवलपुर थाना क्षेत्र के मई परवलपुर निवासी राजेश्वर प्रसाद के रूप में की गई है। वह औरंगाबाद प्रखंड के उद्यान पदाधिकारी हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दोनों उद्यान पदाधिकारी ओबरा में किसानों के बीच पपीते के पौधे का वितरण कर बाइक से औरंगाबाद उद्यान कार्यालय आ रहे थे। इसी दौरान जसोइया मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों उद्यान पदाधिकारियों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने राकेश प्रजापति को मृत घोषित कर दिया। उद्यान पदाधिकारी की मौत के बाद सदर अस्पताल मृतक के परिजनों की चीत्कार से गूंज उठा। मृतक अपने पीछे दो बेटे चांद (16) और प्रिंस (10) और एक बेटी यास्मीन (13) छोड़कर गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed