फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News : ATM cutter gang cuts HDFC Bank ATM in daudnagar of aurangabad bihar today crime bihar police

Bihar News : कटर गिरोह ने दाउदनगर में HDFC का ATM काटा, 1. 43 लाख उड़ाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Bihar News : ATM cutter gang cuts  HDFC Bank ATM in daudnagar of aurangabad bihar today crime bihar police
कटा हुआ एटीएम मशीन, एटीएम व एटीएम का गिरा हुआ शटर
औरंगाबाद()। औरंगाबाद के दाउदनगर में कटर गिरोह ने एटीएम काटने की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना एनएच-139 औरंगाबाद- दाउदनगर- पटना मुख्य मार्ग पर भखरुआं मोड़ के पास की है। कटर गिरोह ने एचडीएफसी बैंक के एटीएम को काटकर 1.43 लाख की नगदी उड़ाई है। हालांकि घटना बुधवार की सुबह करीब 4:30 बजे की है लेकिन मीडिया के संज्ञान में यह मामला विलंब से आया।
विज्ञापन



गार्ड को भी नही थी एटीएम काटे जाने की जानकारी-

मामले की जानकारी एचडीएफसी बैंक के गार्ड राजेश कुमार को भी तब मिली जब एटीएम के बगल में स्थित एक होटल के स्टाफ ने उसे इसकी सूचना दी। इसके बाद गार्ड ने बैंक मैनेजर को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही बैंक के कई कर्मी मौके पर आए। इसके बाद दाउदनगर थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन



सीसीटीवी में कैद हुई वारदात-

कटर गिरोह ने गैस कटर से एटीएम को काट कर घटना को अंजाम दिया है। मामले में दाउदनगर थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान ने बताया कि पुलिस अपराधियों को चिन्हित करने के प्रयास में जुटी है। इसके लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। इस दौरान एक सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध गतिविधि दिखी। फुटेज में यह साफ दिखा कि सफेद रंग की एक कार भखरुआं की तरफ से राष्ट्रीय इंटर स्कूल की तरफ गई है और यू-टर्न लेकर एचडीएफसी बैंक के एटीएम के पास पहुंच कर थोड़ी आगे बढ़ी। फिर पीछे खिसकी, फिर आगे जाकर रुक गई। इसके बाद कार से तीन लोग उतरे और दो लोग एटीएम के अंदर घुसकर शटर गिरा दिया। इसके बाद के फुटेज में बैग लेकर दो लोग जाते भी दिखे है। फुटेज में कार के दाहिने तरफ का कोई भी गेट इस दौरान नहीं खुला दिखा है। इससे अनुमान यह लगाया जा रहा है कि कार का ड्राइवर वाहन से उतरा ही नहीं और अपराधियों ने एटीएम काटने की घटना को अंजाम दिया और सीधे निकल गए। उन्होने बताया कि अन्य सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है ताकि एटीएम कटर्स की पूरी पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



तबीयत खराब होने पर डेरे पर चला गया था गार्ड-

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस एटीएम में एक प्राईवेट सिक्यूरिटी कंपनी का गार्ड तैनात था। गार्ड का कहना है कि उसकी ड्यूटी रात में आठ बजे से सुबह आठ बजे तक की थी। वह मंगलवार की रात्रि ड्यूटी पर था। रात में करीब 11 बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो वह एटीएम से निकल कर अपने डेरा पर चला गया। फिर दोबारा ड्यूटी पर जाने की उसकी हिम्मत नहीं हुई। बुधवार की सुबह करीब में एटीएम के बगल के होटल से उसके पास फोन आया कि एटीएम का अलार्म बज रहा है। जब वह पहुंचा तो देखा कि एटीएम का शटर गिरा हुआ है। शटर उठाकर उसने अलार्म को बंद किया और देखा कि गैस कटर से एटीएम कटा हुआ था। वही बैंक प्रबंधक ने बताया कि वारदात 1.43 लाख की रकम की चोरी हुई है। मामले में बैंक प्रबंधन ने दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

कटा हुआ एटीएम मशीन, एटीएम व एटीएम का गिरा हुआ शटर

कटा हुआ एटीएम मशीन, एटीएम व एटीएम का गिरा हुआ शटर

कटा हुआ एटीएम मशीन, एटीएम व एटीएम का गिरा हुआ शटर

कटा हुआ एटीएम मशीन, एटीएम व एटीएम का गिरा हुआ शटर

कटा हुआ एटीएम मशीन, एटीएम व एटीएम का गिरा हुआ शटर

कटा हुआ एटीएम मशीन, एटीएम व एटीएम का गिरा हुआ शटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed