{"_id":"6795f0685d10c973800a1bd8","slug":"bihar-news-anil-ambani-reached-gaya-to-pray-for-pitra-mukti-performed-pinddaan-and-puja-archana-with-family-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पितृमुक्ति की कामना के लिए गया पहुंचे अनिल अंबानी, परिवार संग किया पिंडदान और पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पितृमुक्ति की कामना के लिए गया पहुंचे अनिल अंबानी, परिवार संग किया पिंडदान और पूजा-अर्चना
Sun, 26 Jan 2025 01:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:51 PM IST
सार
Gaya News: पितृमुक्ति की कामना के लिए अनिल अंबानी पवित्र शहर गया पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार के साथ पिंडदान और पूजा-अर्चना की। फिर मां मंगला गौरी मंदिर और महाबोधि मंदिर भी आशीर्वाद लेने पहुंचे।
विज्ञापन
पितृमुक्ति के लिए पिंडदान और पूजा-अर्चना करते अनिल अंबानी तथा उनका परिवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रमुख उद्योगपति अनिल अंबानी अपनी पत्नी टीना अंबानी और बेटे के साथ रविवार को पवित्र शहर गया पहुंचे। उन्होंने विष्णुपद मंदिर में अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए पिंडदान किया। इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन विष्णुपद मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष और उनके तीर्थ पुरोहित शंभू लाल विट्ठल ने किया।
विज्ञापन
विष्णुपद मंदिर में पिंडदान और आस्था का प्रदर्शन
पिंडदान के लिए पूजा सामग्री और कर्मकांड की प्रक्रिया पूर्व निर्धारित थी। अनिल अंबानी ने भगवान विष्णु के चरणों का दर्शन किया और अपनी श्रद्धा व्यक्त की। अंबानी परिवार ने भगवान विष्णु से आशीर्वाद प्राप्त कर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति की कामना की। इसके बाद विष्णुपद मंदिर में पिंडदान के बाद अनिल अंबानी परिवार सहित शक्तिपीठ मां मंगला गौरी के मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधिपूर्वक दर्शन-पूजन कर देवी मंगला गौरी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
महाबोधि मंदिर में महात्मा बुद्ध को किया नमन
मां मंगला गौरी मंदिर के बाद अंबानी परिवार बोधगया स्थित विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान बुद्ध के दर्शन किए और प्रार्थना की। वहीं, अनिल अंबानी के गया प्रवास को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। विष्णुपद मंदिर, मां मंगला गौरी मंदिर और महाबोधि मंदिर में सुरक्षा बल तैनात रहे।
विज्ञापन