फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: An uncontrolled school vehicle crushed a youth riding a scooter in Aurangabad, died on the spot

Bihar News: अनियंत्रित स्कूली वाहन ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 11 Dec 2024 09:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 11 Dec 2024 09:01 PM IST
सार

Aurangabad News: थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और स्कूली वाहन के चालक की तलाश की जा रही है।
 

विज्ञापन
Bihar News: An uncontrolled school vehicle crushed a youth riding a scooter in Aurangabad, died on the spot
घटनास्थल पर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड अंतर्गत देवकुंड थाना क्षेत्र के बंधवा मोड़ के पास बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां अनियंत्रित स्कूली वाहन ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अरवल जिले के शहर तेलपा थाना क्षेत्र के बाला बिगहा गांव निवासी सुभाष कुमार के बेटे प्रशांत कुमार हर्ष (19) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, प्रशांत कुमार अपनी स्कूटी पर आवश्यक खरीदारी के लिए देवकुंड बाजार गए थे। खरीदारी के बाद घर लौटते समय बंधवा मोड़ के पास तेज रफ्तार में आ रहे स्कूली वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रशांत की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

 
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को संभालने के लिए देवकुंड थानाध्यक्ष अनंत कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों को समझाकर शांत किया और यातायात को बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और स्कूली वाहन के चालक की तलाश की जा रही है।
 
वहीं, प्रशांत की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। माता-पिता समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, इस हादसे ने क्षेत्र के लोगों में आक्रोश भर दिया है। ग्रामीणों ने स्कूली वाहनों की लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी पर सवाल उठाए हैं।

 
देवकुंड थाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और पुलिस को मामले की जांच करने दें। थानाध्यक्ष ने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed