{"_id":"66cf2cb3e6f05627b10589c1","slug":"bihar-news-a-woman-preacher-was-shot-dead-in-gaya-police-is-trying-to-find-out-reason-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: गया में धर्म प्रचारक महिला की गोली मारकर हत्या, ऐसा मामला देख पुलिस भी उलझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: गया में धर्म प्रचारक महिला की गोली मारकर हत्या, ऐसा मामला देख पुलिस भी उलझी
Wed, 28 Aug 2024 07:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 28 Aug 2024 07:27 PM IST
सार
Gaya News: विधि व्यवस्था डीएसपी खुर्शीद आलम ने बताया कि मृतका अमीषा कुमारी पति विजय दास चाकंद थानाक्षेत्र के सुढना गांव की रहने वाली थी। पति-पत्नी दोनों धर्म का प्रचारक थे। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गया जिले में बेखौफ अपराधियों ने 32 वर्षीय महिला धर्म प्रचारक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। यह पूरा मामला गया शहर के बुनियादगंज थानाक्षेत्र के अलीपुर मोहल्ले का है। मृतक महिला की पहचान अमीषा कुमारी के रूप में हुई है, जो चंदौती थानाक्षेत्र की रहने वाली थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शहर के बुनियादगंज थानाक्षेत्र के अलीपुर इलाके में बुधवार को अपराधियों ने धर्म प्रचारक अमीषा कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार दो अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकले। वारदात के बाद विजय दास खून से लथपथ अपनी पत्नी को घटनास्थल के नजदीक एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतका के पति विजय दास ने बताया कि हम दोनों पति-पत्नी प्रभु यीशु के धर्म प्रचारक हैं। दोनों आज घर से धर्म प्रचार के लिए अपने सुढना गांव से निकले थे। गांव का रहने वाला जितेंद्र दास भी प्रचारक है। हम सभी पहले साथ में प्रचार किया करते थे। इसी बीच मेरे और जितेंद्र के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। लड़ाई-झगड़े को हुए तीन महीने बीत चुके थे। लेकिन जितेंद्र ने मन में दुश्मनी पाल रखी थी। इसी को लेकर वह आज हम लोगों का बाइक से पीछा करते हुए आ रहा था। मौका मिलते ही उसने गोली चला दी। वह मेरी हत्या करना चाह रहा था, लेकिन गोली गलती से मेरी पत्नी को लग गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना को लेकर विधि व्यवस्था डीएसपी खुर्शीद आलम ने बताया कि मृतका अमीषा कुमारी पति विजय दास चाकंद थानाक्षेत्र के सुढना गांव की रहने वाली थी। पति-पत्नी दोनों धर्म का प्रचारक थे। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।