{"_id":"6676df86093557ffa300e08b","slug":"bihar-news-17-2-kg-of-marijuana-recovered-in-a-police-raid-from-a-photo-framing-shop-in-aurangabad-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: फोटो फ्रेमिंग दुकान की आड़ में हो रहा था नशे का धंधा, पुलिस छापामारी में 17.2 किलो गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: फोटो फ्रेमिंग दुकान की आड़ में हो रहा था नशे का धंधा, पुलिस छापामारी में 17.2 किलो गांजा बरामद
Sat, 22 Jun 2024 07:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 22 Jun 2024 07:58 PM IST
सार
Aurangabad News: अम्बा थाना पुलिस के नशे के कारोबार का पर्दाफाश करने के कार्य की पुलिस अधीक्षक स्वपना गौतम मेश्राम ने सराहना की है। उन्होंने अवाम को आश्वस्त किया है कि नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कदम उठाती रहेगी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी दुकानदार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में नशे के खिलाफ मुहिम में औरंगाबाद की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां अम्बा थाना पुलिस ने एक फोटो फ्रेमिंग दुकान से गांजे की एक बड़ी खेप बरामद की है। दुकान से 17.2 किलो बरामद गांजे की कीमत करीब दो लाख आंकी जा रही है।
विज्ञापन
अम्बा थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि अम्बा-नबीनगर रोड में एक फोटो फ्रेमिंग दुकान की आड़ में नशीले पदार्थ गांजा की बिक्री की जा रही है। इसकी सूचना उन्होंने अपने वरीय अधिकारियों को दी। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर उन्होंने स्थानीय अंचल अधिकारी सह दंडाधिकारी चंद्र प्रकाश, सहायक समादेष्टा शिवांक पांडेय, एसएसबी की 29 बटालियन के काला पहाड़ कैम्प की टीम के साथ सूचना की सत्यता की जांच करने के लिए छापामारी करने दुकान पर पहुंचे। इस दौरान दुकान में मौजूद दुकानदार ने अपना परिचय मुड़िला निवासी विनोद शर्मा (50) के रूप में दिया।
विज्ञापन
इस दौरान टीम ने दुकान की तलाशी ली। तलाशी में दुकान में रखे स्टील के बक्से से उजले रंग की दोहरी पन्नी में बांधा हुआ 17.2 किलो गांजा और 500 एमएल विदेशी शराब बरामद की गई। गांजे की खेप मिलते ही पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने भादंवि की धारा-8/20(बी)(1)(बी), एनडीपीएस एक्ट और 30ए बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद (संशोधित) अधिनियम-2018 के तहत कांड सं.-127/24 दर्ज की है।
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार दुकानदार विनोद शर्मा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अम्बा थाना पुलिस के नशे के कारोबार का पर्दाफाश करने के कार्य की पुलिस अधीक्षक स्वपना गौतम मेश्राम ने सराहना की है। उन्होंने अवाम को आश्वस्त किया है कि नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कदम उठाती रहेगी।