फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: NDA constituent party meeting held regarding PM Modi's visit to Gaya on 22 August

पीएम मोदी का गया जी दौरा: आगमन को लेकर एनडीए घटक दल की बैठक आयोजित, दिलीप जायसवाल बोले- 'ऐतिहासिक होगी सभा'

Wed, 13 Aug 2025 04:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 13 Aug 2025 04:23 PM IST
सार

Bihar: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि गया जी के लोगों ने संकल्प लिया है कि पीएम मोदी की सभा ऐतिहासिक होगी। अपने 11 साल के कार्यकाल में पीएम नरेंद्र मोदी 55वीं बार बिहार आ रहे हैं। पिछले एक वर्ष में यह उनका सातवां दौरा है। इस बार भी बिहार को कई सौगातें मिलेंगी।

विज्ञापन
Bihar: NDA constituent party meeting held regarding PM Modi's visit to Gaya on 22 August
मंथन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर गया जी शहर स्थित टाउन स्कूल के सेमिनार हॉल में बुधवार को एनडीए घटक दलों की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में बिहार सरकार के मंत्री एवं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल शामिल हुए। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में दिलीप जायसवाल ने कहा कि 22 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम मगध विश्वविद्यालय में आयोजित होगा। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एनडीए के घटक दलों ने आज प्रमुख कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ मंथन किया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गया जी के लोगों ने संकल्प लिया है कि पीएम मोदी की सभा ऐतिहासिक होगी। अपने 11 साल के कार्यकाल में पीएम नरेंद्र मोदी 55वीं बार बिहार आ रहे हैं। पिछले एक वर्ष में यह उनका सातवां दौरा है। इस बार भी बिहार को कई सौगातें मिलेंगी। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बिहार को विकसित बनाने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में कल्याणकारी योजनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं। बिहार में 125 यूनिट बिजली फ्री की गई है, महिलाओं के लिए आरक्षण, नौकरी में डोमिसाइल नीति और महिला बहाली जैसे निर्णय लागू हुए हैं। पूरे देश में बिहार सरकार के विकास कार्यों की चर्चा हो रही है।

विज्ञापन


पढ़ें:  CM नीतीश ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत बचाव कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईआर को लेकर विपक्ष कर रहा नाटक
एसआईआर मामले पर विपक्ष के विरोध के सवाल पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि जितना नाटक करना है, कर लें। सच्चाई यह है कि चुनाव आयोग ने 1 सितंबर तक समय दिया है। अगर किसी का नाम कई जगह है, किसी मृतक का नाम वोटर लिस्ट में है या कोई गलती है, तो 1 सितंबर तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। यह प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग में चल रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था ने साफ कहा है कि एक भी मतदाता छूटेगा नहीं। फिर भी ‘ईडी गठबंधन’ के लोग नाटक कर रहे हैं। जब ट्रेन चली ही नहीं, तो पैसेंजर पकड़ने का सवाल कहां उठता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed