Bihar : पीएम मोदी बिहार को दे सकते हैं मालगाड़ी डिब्बा निर्माण कारखाना की सौगात, डीआरएम के निरीक्षण से जगी आस
Bihar: डीआरएम नबीनगर सुपर थर्मल पावर स्टेशन के पावर प्लांट स्थित कोल रैक अनलोडिंग प्वाइंट का भौतिक निरीक्षण किया। फिर उन्होने डालमियानगर स्थित रेलवे भूमि की स्थिति भी देखी। अनुमान लगाया जा रहा है कि चुनावी मौसम में पीएम मोदी इस जगह का कल्याण करेंगे।
विस्तार
बिहार विधानसभा के चुनावी साल में लगातार राज्य के दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मगध-शाहाबाद प्रमंडल में भावी दौरे के दौरान रोहतास के डालमियानगर स्थित रोहतास इंडस्ट्रीज की भारतीय रेल द्वारा ली गई भूमि पर किसी रेल अवसंरचना निर्माण इकाई की न केवल घोषणा कर सकते है बल्कि इसकी आधारशिला भी रख सकते है। राजनीतिक हलकों में पूर्व मध्य रेल के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) उदय सिंह मीना के शनिवार को डालमियानगर स्थित रेलवे भूमि का संबंधित अधिकारियों के साथ किए गए निरीक्षण को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : ससुराल में आकर पति ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, अपाचे बाइक की मांग को लेकर हुई थी बहस
डीआएम ने डालमियानगर में रेलवे भूमि की स्थिति व डेहरी ऑन सोन स्टेशन से रेल कनेक्टिविटी की स्थिति का लिया जायजा
हालांकि डालमियानगर के दौरे के पूर्व डीआरएम पहले तो औरंगाबाद जिले के अंकोरहा रेलवे स्टेशन के पास स्थित नबीनगर सुपर थर्मल पावर स्टेशन (एनएसटीपीएस) के पावर प्लांट स्थित कोल रैक अनलोडिंग प्वाइंट को और बेहतर बनाने की रूपरेखा तय करने को लेकर भौतिक निरीक्षण करने गए थे लेकिन वापसी में उन्होने डालमियानगर स्थित रेलवे भूमि की स्थिति देखी और आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की। साथ ही डेहरी ऑन सोन स्टेशन से वहां तक की रेल कनेक्टिविटी की स्थिति को भी दिखा। डीआरएम के जायजा लेने से ही यह अनुमान लगाया जा रहा है, कि निकट भविष्य में डालमियानगर में रेल भूमि पर किसी बड़ी रेल अवसंरचना लगाए जाने की तैयारी चल रही है। यह भी माना जा रहा है कि रेलवे बोर्ड में यदि इसे लेकर अंदरखाने में कुछ विशेष चल रहा है, तो आनेवाले दिनों में रेलवे के आला अधिकारियों द्वारा भी इस स्थल का निरीक्षण किया जा सकता है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Police: भागलपुर में पुलिस को बेरहमी से पीटा, हथियार भी लूटे SI समेत चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर
लालू प्रसाद ने रेल मंत्री रहते हुए रेल मालगाड़ी डिब्बा कारखाना का किया था शिलान्यास
2007 में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने रोहतास इंडस्ट्रीज के डालमियानगर परिसर को 123 करोड़ रुपये में खरीदा और 2009 में रेलवे के फ्रेट बोगी निर्माण की परियोजना का शिलान्यास किया था। लेकिन, 2009 से 2014 के बीच कोई प्रगति नहीं हुई और 2017 में इस फैक्ट्री के बचे अवशेष को 94 करोड़ रुपये में बेच दिया गया। 2020 में रेल वाहनों की मरम्मत के लिए बजट स्वीकृत हुआ, लेकिन काम आज तक शुरू नहीं हो पाया है।
मल्टीट्रैक सोन रेल ब्रिज का भी डीआरएम ने किया निरीक्षण
इसके पूर्व डीडीयू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने मंडल के महत्वपूर्ण मल्टीट्रैक रेल पुल सोन ब्रिज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुल की संरचना, ट्रैक, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य तकनीकी एवं संरक्षा से जुड़े पहलुओं तथा पुल पर चल रहे निरंतर रेल संचालन का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हमेशा संरक्षा को प्राथमिकता देने एवं पुल की नियमित निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
डीआरएम ने एनएसटीपीएस में कोल रैक प्वाइंट का भी किया निरीक्षण
इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक ने अंकोरहा रेलवे स्टेशन के पास स्थित नबीनगर सुपर थर्मल पावर स्टेशन (एनएसटीपीएस) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पावर प्लांट की रेल कनेक्टिविटी, कोयला आपूर्ति प्रक्रिया एवं कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। मंडल रेल प्रबंधक ने कोयला अनलोडिंग टिप्पलर पर पहुंचकर कोयला उतारने की प्रक्रिया तथा रैक संचालन की स्थिति का जायज़ा लिया। साथ ही पावर प्लांट के अधिकारियों के साथ बैठक में रेल संचालन, रेक मूवमेंट, यार्ड प्रबंधन और भविष्य की आवश्यकताओं पर चर्चा की। वही पावर प्लांट प्रशासन ने उनसे रेलवे से संबंधित विभिन्न सुझाव भी साझा किए। इस मौके पर डीडीयू मंडल के संबंधित विभागों के अधिकारियों के अलावा एनएसटीपीएस के मुख्य महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण) केडी यादव भी मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य रेलवे और पावर प्लांट के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय स्थापित करते हुए रेल संबंधी कार्य प्रणाली को और बेहतर करना रहा।

डालमियानगर में रेल भूमि का निरीक्षण, डिहरी ऑन सोन मल्टीट्रैक सोन रेल ब्रिज व एनएसटीपीएस में कोल

डालमियानगर में रेल भूमि का निरीक्षण, डिहरी ऑन सोन मल्टीट्रैक सोन रेल ब्रिज व एनएसटीपीएस में कोल

डालमियानगर में रेल भूमि का निरीक्षण, डिहरी ऑन सोन मल्टीट्रैक सोन रेल ब्रिज व एनएसटीपीएस में कोल