फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: Jitan Ram Manjhi says NDA underestimated our strength, will show strength in assembly elections 2025

Bihar Election: NDA को ही ताकत दिखाएंगे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी! विधानसभा चुनाव के लिए कह दी बड़ी बात

Sun, 19 Jan 2025 07:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 19 Jan 2025 07:14 PM IST
सार

Bihar News: जहानाबाद के गांधी मैदान में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मुसहर-भुईंया सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने 2025 चुनावों में एनडीए को अपनी ताकत दिखाने की बात की। साथ ही समाज की आबादी के हिसाब से सीटें मांगने पर जोर दिया।
 

विज्ञापन
Bihar: Jitan Ram Manjhi says NDA underestimated our strength, will show strength in assembly elections 2025
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने रविवार को जहानाबाद के गांधी मैदान में आयोजित मुसहर-भुईंया सम्मेलन में शिरकत की। जहां उन्होंने अपनी राजनीतिक ताकत और एनडीए से उपेक्षा पर खुलकर अपनी बात रखी। मांझी ने स्पष्ट रूप से कहा कि एनडीए ने उनकी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) को कमजोर समझने की गलती की है। उन्होंने अपनी उपेक्षा को लेकर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि बिहार में मुसहर और भुईंया समाज की आबादी को देखते हुए उनकी राजनीतिक ताकत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन

 
‘झारखंड और दिल्ली चुनाव में हमें एक भी सीट नहीं दी गई’
जीतन राम मांझी ने कहा कि एनडीए ने झारखंड और दिल्ली चुनावों में हमारी पार्टी को एक भी सीट नहीं दी। अगर हमें दिल्ली में दो-तीन सीटें मिलतीं, तो हमारी पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में उनकी पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा है। अगर मौका दिया गया होता, तो यह प्रदर्शन अन्य राज्यों में भी दोहराया जा सकता था। मांझी ने यह भी एलान किया कि आगामी महीनों में पटना के गांधी मैदान में एक बड़ी सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें उनकी पार्टी अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

 
2025 बिहार विधानसभा चुनाव में 40 सीटों की मांग
मांझी ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में कम से कम 40 सीटों की मांग करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी 20 सीट से कम पर चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। मुसहर और भुईंया समाज की आबादी को ध्यान में रखते हुए हमें हमारे अधिकार मिलने चाहिए। उन्होंने अपनी इस मांग को लेकर महुआ और जहानाबाद जैसे जिलों में जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित कर अपनी ताकत का एहसास कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘अब महिलाओं को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं’
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए मांझी ने कहा कि जब तेजस्वी यादव और उनके माता-पिता सत्ता में थे, तब न तो उन्हें मां याद आई, न बहन। उस समय वे सिर्फ मलाई काटने में लगे हुए थे। अब बिहार की महिलाओं को बरगलाने का जो काम वे कर रहे हैं, उसे जनता अच्छी तरह समझती है। मांझी ने जोर देकर कहा कि बिहार की जनता तेजस्वी यादव के झूठे वादों और जाल में फंसने वाली नहीं है।
 
गांधी मैदान में जुटी भीड़ से हम पार्टी गदगद
जहानाबाद के गांधी मैदान में आयोजित इस सम्मेलन में भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नेता उत्साहित नजर आए। सम्मेलन में जीतन राम मांझी के पुत्र और बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन, पूर्व मंत्री सह विधायक अनिल कुमार, देवेंद्र मांझी, राष्ट्रीय महासचिव रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा, जिला अध्यक्ष मनीष कुमार पंपी शर्मा, प्रभात भूषण श्रीवास्तव और एसके सुनील समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

 
2025 चुनावों में नई रणनीति और ताकत का प्रदर्शन
सम्मेलन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। मांझी ने कहा कि यह पार्टी के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। मांझी ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए के भीतर या बाहर, अपनी ताकत के साथ उतरेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर हमें हमारी ताकत के अनुसार सीट नहीं दी गई, तो हमारी पार्टी अपने तरीके से आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed